लोगों को आकर्षित करने के लिए ये कुत्ता करता है चौंकाने वाली एक्टिंग, देखिए ये वायरल VIDEO

बैंकाक। सोशल मीडिया पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता। इस बार एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें नजर आ रहा कुत्ता बेहद चालाकी से लोगों को अपनी आकर्षित करने के लिए खास स्टाइल अपनाता है। वो अपना एक पैर टूटे होने की बेहद शानदार एक्टिंग करता है। ऐसा करने के पीछे इस कुत्ते की बेहद खास प्लानिंग होती है। आखिर क्या है पूरा मामला बताते हैं आगे...

टांग टूटे होने की जबर एक्टिंग करता है यह चालाक कुत्ता

टांग टूटे होने की जबर एक्टिंग करता है यह चालाक कुत्ता

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक कुत्ता बड़े ही खास अंदाज में अपने टूटे हुए पैरों की एक्टिंग करता है। हालांकि, उसके पैर में कोई चोट नहीं लगी है, इसका खुलासा वीडियो देखने से लग जाता है। बावजूद इसके जिस तरह से वो चलता है उसे देखकर किसी को भी विश्वास नहीं होगा कि ये कुत्ता एक्टिंग कर रहा है। बताया जा रहा कि ऐसा करके ये लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है, जिससे उसे कुछ खाने के लिए मिल जाए।

खाना मिलते ही लगाता है दौड़

खाना मिलते ही लगाता है दौड़

ये वीडियो थाईलैंड के बैंकाक का बताया जा रहा है। Mad eagle (@notavulture) नाम के ट्विटर अकाउंट से इस ड्रामेबाज कुत्ते का वीडियो शेयर किया गया है। 28 अगस्त को शेयर किया गया ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। अभी तक में इस वीडियो को करीब दो लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं करीब कई रिट्वीट और डेढ़ सौ से ज्यादा लाइक्स हैं।

लाखों लोगों ने देखा इस 'एक्टर' कुत्ते का VIDEO

इस कुत्ते के बारे में बैंकाक में रहने वाले थावेपॉर्न चोंगपलापोलकुल ने बताया, 'यह बूढ़ा कुत्ता कुछ साल के लिए हमारे कार्यस्थल पर रह रहा है। वह हमेशा लोगों को धोखा देने के लिए यह चाल चलता है। मैंने उसके दोनों पैरों की जांच की है और वो बिल्कुल ठीक हैं। मैं उसे अकसर चावल खिलाता हूं लेकिन उसे अभी भी इस तरह से एक्टिंग करने की आदत है। वह बहुत चालाक है। मुझे लगता है कि वह लोगों को आकर्षित करने और कुछ खाने के लिए ऐसा करता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+