सोती हुई गर्लफ्रेंड पर लड़के से डाल दिए सांप, देखिए क्या हुआ हाल, वीडियो Viral
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ प्रैंक के लिए लड़के ने उसके ऊपर दो सांप डाल दिए, लेकिन उसके बाद जो हुआ वो बेहद खौफनाक था।
नई दिल्ली। लड़के अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मजाक करते हैं, लेकिन एक ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जो मजाक किया उसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ प्रैंक करने का मन बनाया। लेकिन इसके लिए जो उसने खतरनाक प्लान तैयान किया वो बेहद खौफनाक था।

डेरेक डेसो नाम के लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मजाक करने के लिए दो सांपों का इस्तेमाल किया। डेसो ने दो सांप अपनी सोती हुई गर्लफ्रेंड पर डाल दिया। जैसे ही सांप उससे शरीर को छूता है वो उठ जाती है, और अपने ऊपर सांप को देखकर वो अवाक रह जाती है। जितने धीरे-धीरे सांप उनके पैरों के ऊपर रेंगते हैं, उतनी ही तेजी के साथ वह डर से चिल्लाने लगती है। डेसो ने ये पूरा स्टंट अपने कैमरे में शूट कर लिया।
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि डेरेक अपनी गर्लफ्रेंड से कह रहे हैं कि हिलना नहीं बेबी, तुम्हारे ऊपर दो बड़े सांप पड़े हैं। ये सुनकर वो और डर जाती है और डरकर जोरजोर से चिल्लाने लगती है। कमरे में मौजूद लोग उसका मजाक उड़ाते हैं, लेकिन लड़की की हालत डर से खराब हो जाती है। लड़की को डरा देख उसका ब्वॉयफ्रेंड उन सांपों को उसपर से हटाने को कहता है। वह अपनी गर्लफ्रेंड को भी रिलेक्स होने का इंस्ट्रक्शन देता है, लेकिन लड़की इतनी डरी हुई है कि वो फिर भी सहम कर चिल्लाती रहती है।
इस वीडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड करने के बाद ये तेजी से वायरल हो गया है। 13 नवंबर को अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आप भी देखिए ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications