पैंट में छुपाकर ले जा रहा था महीने भर का राशन, लेकिन खुल गई पोल, देखें वीडियो
चोरी का सामान अपनी पैंट में छुपाकर ले जा रहा था शख्स, लेकिन रंगे हाथों पकड़ा गया। देखिए कैसे पैंट खोलकर निकाला महीने भर का राशन।
नई दिल्ली। राशन की दुकानों पर लोग आते-जाते रहते हैं। लोगों की भीड़ वहां लगी रहती है। खासकर सुपर मार्केट जैसी जगहों पर हर किसी पर नजर रखना आसान नहीं होता। ऐसे में कई लोग इस मौका का फायदा उठाने की कोशिश करते है। कई बार वो कामियाब भी हो जाते है, लेकिन कई बार उनकी चोरी पकड़ी भी जाती है।

ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ एक सुपर मार्केट में हुआ, जो अपनी पैंट के भीतर दुकान से सामान चुराकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। शख्स ने जिस तरीके से अपने पैंट में हजारों का सामान छुपा रखा था उसे देखकर आपको हैरानी होगी कि आखिर पैंट के भीतर इतना सामान कैसे आ गया।
दुकानदार ने जब युवक को पकड़ा और उसे पैंट के भीतर से सामान निकालने को कहा तो किसी को अंदाजा नहीं थी कि युवक अपनी पैंट के भीतर महीने भर का राशन भर कर ले जा रहा है। युवक एक के बाद एक कर सामान, चिप्स के पैकेट,सूजी का पैकेट, डिटर्जन का पैकेट निकालता चला गया। पैंट से उनसे करीब 10 से 15 सामान निकाले, जिसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। वहीं इस वीडियो के फेसबुक पर अपलोड होने के बाद लाखों लोगों ने इसे देखा। अब तक 1.7 मिलियन लोगों ने इस वीडियो को देखा है, जबकि 7 हजार से ज्यादा लोगों ने इस शेयर किया है। लोग इस युवक की कलाकारी पर ताज्जुब कर रहे हैं। देखें कैसे पैंट के भीतर युवक ने छुपा रखा था महीने भर का राशन...












Click it and Unblock the Notifications