क्या आप के घर में भी मेड बनाती है खाना, अगर हां तो जरूर देखें ये VIDEO
क्या आपके घर में मेड बनाती है खाना, अगर हां तो देखें कैसे आपके स्वास्थ के साथ खिलवाड़ करती है वो।
नई दिल्ली। आजकर अधिकांश लोगों के घर में साफ-सफाई से लेकर खाना बनाने के लिए नौकरानी रखती हैं। जिनके ऊपर पूरा घर निर्भर होता है। अगर एक दिन काम वाली या फिर खाना बनाने वाली न आए तो घर में भूचाल आ जाता है। अगर आपने भी अपने घर में खाना बनाने के लिए मेड लगा रखी है तो जरा सावधान हो जाइए। आज जो हम आपको दिखाने जा रहे है उसे देखने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
पढ़ें-इस कामवाली के सामने बड़ी-बड़ी मॉडल भरती है पानी

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में खाना बनाने वाली एक मेड जो करती है उसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाए। कैसे ये मेड चालाकी से आपके सेहत के साथ खिलवाड़ करती है उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में एक मेड किसी घर में रोटियां बनाते दिख रही है। वो रोटियां बनाते-बनाते अपने साथ लाई हुई बासी रोटियां निकालती है और उसे ताजी रोटियों के साथ मिला देती है। वो बड़ी ही चालाकी से उन ताजी रोटियों में अपने घर से लाई हुई बासी रोटियां मिला दीं। दो-चार ताजी रोटियों को छोड़कर उसने अपने कपड़ों में बाकि की ताजी रोटियां छिपा लेती है। नौकरानी की यह करतूत कैमरे में कैद हो गई।
हलांकि यह नहीं पता चल पाया है कि वीडियो कहां का है। इसे देखो इंडिया नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है, जिसे एक ही दिन में 90 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। आप भी देखिए ये वीडियो और खाना बनाने वाली मेड से रहे सावधान...












Click it and Unblock the Notifications