Viral video:असम बाढ़ में पिता ने नवजात बच्‍ची को ऐसे पहुंचाया घर,लोगों ने कर दी कृष्ण भगवान से तुलना

Viral video:असम बाढ़ में पिता ने नवजात बच्‍ची को ऐसे पहुंचाया घर,लोगों ने कर दी कृष्ण भगवान से तुलना

सिलचर, 23 जून: असम राज्‍य भीषण बाढ़ का प्रकोप सह रहा है। असम के कई जिले और क्षेत्र बाढ़ में डूबे हुए हैं। इस बाढ़ में अब तक बड़ी संख्‍या में लोगों के फंसे होने की खबरें आ रही है वहीं बाढ़ के चलते कुछ लोगों की मौत तक हो चुकी है। वहीं असम के सिलचर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक पिता अपनी नवजात बच्‍ची को बाढ़ के पानी से गुजरते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों को कृष्‍ण भगवान की याद आ रही है।

नीचे देखें वीडियो

टोकरी में बेटी को रखकर पिता ने पानी में डूबकर रास्‍ता किया पार

टोकरी में बेटी को रखकर पिता ने पानी में डूबकर रास्‍ता किया पार

दरअसल, असम के सिलचर जहां भीषण बाढ़ आई है वहां सड़कों पर कई फीट तक पानी भरा हुआ है। वहीं का ये वीडियो है। जिसमें एक छोटी सी बच्‍ची को उसके पिता टोकरी में रखकर बाढ़ का पानी पार करते नजर आ रहे हैं।

मुश्किल घड़ी में भी पिता की मुस्‍कान ने जीता दिल

मुश्किल घड़ी में भी पिता की मुस्‍कान ने जीता दिल

कमर तक गहरे पानी में डूबे रास्‍ते को पार करते हुए पिता अपनी नवजात बिटिया को घर ले जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में पिता को बाढ़ के पानी में गुजरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में पिता गंभीर बाढ़ की स्थिति के बावजूद अपनी बिटिया को टोकरी में उठाए हुए मुस्काराते नजर आ रहे हैं।

पड़ोसियों ने पिता की मदद की

पड़ोसियों ने पिता की मदद की

पिता के साथ उनके कुछ साथी साथ चल रहे हैं और बच्‍चे को पुचकारते और बहलाने के साथ उसके पिता के लिए रास्ता बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो को देख लोगों को भगवान कृष्‍ण की आई याद

वीडियो को देख लोगों को भगवान कृष्‍ण की आई याद

इस वीडियो को देखकर लोगों को वासुदेव भगवान कृष्ण को लेकर यमुना नदी पार करने वाली कहानी याद आ गई। इस वीडियो को शेयर करने वाले शख्‍स ने कैप्‍शन में भी लिखा असम के सिलचर में अपने नवजातबच्चे के साथ बाढ़ के पानी से गुजरते एक पिता। ऐसा महसूस होता है कि बासुदेव जी भगवान कृष्ण जी को सिर में लेकर जमुना नदी पार कर रहे हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+