VIDEO: दूल्हा है या कुंभकरण! अपनी ही शादी में सो गया युवक, दुल्हन का रिएक्शन देख आ जाएगी हंसी

नई दिल्ली, जुलाई 16: भारतीय शादियों में ड्रामा और कॉमेडी की कमी नहीं होती है। आए दिन शादियों के ऐसे फनी वीडियो वायरल होते रहे हैं जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही फनी वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा जयमाला स्टेज पर ही सो गया। बराती उसे जगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दूल्हा नींद के चलते टस से मस नहीं हुआ। जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

वरमाला की स्टेज पर सो गया दूल्हा

वरमाला की स्टेज पर सो गया दूल्हा

कई बार लंबी-लंबी चलने वाली शादी की रस्मों के चलते दूल्हा-दुल्हन इतना थक जाते हैं कि उनकी हालत ही खराब हो जाती है। ऐसे ही एक थके हुए दूल्हे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा अपने वरमाला के स्टेज पर फोटो खिंचाते हुए सो गया। वहां मौजूद लोग उसे जगाने में लग जाते हैं। लोगों के जगाने के बाद भी दूल्हें की नींद नहीं खुलती है और वह कुंभकरण की तरह गहरी नींद सोता रहता है।

Recommended Video

    Viral News: अपनी ही शादी में गहरी नींद में सोया दूल्हा, दुल्हन देखती रह गई । वनइंडिया हिंदी
    लोगों को बेचारी दुल्हन पर तरस आया

    लोगों को बेचारी दुल्हन पर तरस आया

    शादी का वीडियो निरंजन महापात्रा नाम के शख्स के इंस्टाग्राम रील्स पर वायरल हुआ है। मजे की बात ये है कि, इतने शोर-शराबे और हंगामे के बीच दूल्हा मज़े से स्टेज पर सो रहा है। मासूम दुल्हन शांत उसके साथ बैठी हुई यह सब देखती रह जाती है। लोग दूल्हे के नींद की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को बेचारी दुल्हन पर तरस आ रहा है।

    देखें मजेदार Video

    अब तक इस मज़ेदार वीडियो को 2 लाख 79 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कह दिया है कि आज दूल्हे को कमरे में एंट्री नहीं मिलने वाली है। वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि दूल्हे अपनी ही शादी में ज्यादा शराब पी ली है, जिसकी वजह से वो खुद को संभाल नहीं पा रहा। वजह जो भी हो लेकिन दूल्हे की इस हालत को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+