चुपके से जूते में जा बैठा कोबरा, जैसे ही पैर डालने वाला था शख्स, तभी फन फैलाकर निकला नाग, देखें Video

Cobra hiding inside shoe: सोशल मीडिया पर आए दिन सांप से जुड़े वीडियो वायरल होते रहे हैं। लेकिन यही वीडियो आपको सावधान रहने के लिए सतर्क भी करते हैं, क्योंकि हाल ही में इंटरनेट पर एक कोबरा का वीडियो सामने आया है, जो अचानक जूते में जाकर छिप गया। ऐसे में कोबरा से अनजान शख्स जूते पहनने वाला ही था, गनीमत रही कि बच गया। वरना खतरनाक कोबरा जरा सी चूक होते ही डस लेता और शख्स की मौत भी मौत भी हो सकती थी।

मैसूर से सामने आया डरा देने वाला वीडियो

मैसूर से सामने आया डरा देने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो कर्नाटक के मैसूर से सामने आया है, जहां खतरनाक कोबरा सांपघर के बाहर आंगन में रखे जूते के कब जा छिपा किसी को पता नहीं लगा। घर के अंदर से आकर जैसे ही जूते पहनने के लिए पैर आगे बढ़ाने लगा, उसी वक्त उसकी नजर अंदर छिपे कोबरा पर पड़ और डर के मारे चिल्लाने लगा। जैसे ही घर के अन्य सदस्यों ने उसकी चीखें सुनी तो घबराकर दौड़े-दौड़े बाहर आए, देखा तो जूते के अंदर नाग लिपता हुआ पड़ा था।

जूते पहनने वाला था, तभी...

जूते पहनने वाला था, तभी...

जूते के अंदर कोबरा सांप को देखकर घर वालों के भी होश फाख्ता हो गए। उन्होंने तुरंत उसे पकड़ने के लिए स्नैक केचर को मौके पर बुलाया। ऐसे में जैसे ही सांप को रेस्क्यू करने वाले शख्स ने उसे पकड़ने के लिए अपनी लोहे की छड़ से जूता हिलाया, तो सांप फन फैलाकर खड़ा हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे घर के बाहर रखे जूते में कोबरा देखा हुआ है और मौके पर आए शख्स ने जब उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो वो फन फैलाकर डराने लगा।

हमलावर हो रहा था कोबरा Snake

हमलावर हो रहा था कोबरा Snake

कोबरा की हरकत से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे वो हमला करने की फिराक में हो। लेकिन स्नैक केचर ने काफी जद्दोजहद के जहरीले नाग को अपने वश में करल लिया और उसे छड़ी की मदद से उठाकर एक डिब्बे में डाल कर बंद कर दिया। ऐसे में जैसे ही सांप डिब्बे में बंद हुआ, वहां मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली।

कोबरा सांप देखकर दंग रह गए लोग

कोबरा सांप देखकर दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर अब 1 मिनट के ज्यादा का यह वीडियो वायरल हो चुका है। इश वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं यूजर भी कोबरा सांप को देखकर दंग रह गए। किसी ने सांप पकड़ने वाली शख्स की तारीफ की तो किसी यूजर ने उस शख्स के लिए भगवान को धन्यवाद दिया जिसके जूते में सांप छिपकर बैठा था। आप भी देखिए जूते के अंदर छिपे कोबरा का डरा देने वाला वीडियो (खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+