VIDEO : 'Newton भी इन 9 लड़कों को देखकर माथा पीटेंगे' Anti Gravity Gang ने दिखाई कमाल की परफॉर्मेंस

वायरल वीडियो में "एंटी-ग्रेविटी गैंग" के 9 युवकों ने फ्रंट लीवर पिरामिड बनाया। वीडियो को 50 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। anti gravity gang front lever pyramid viral video

नई दिल्ली, 12 सितंबर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने एक कविता में लिखा, 'मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है।' इस काव्यांश में उन्होंने बताया कि इंसान के अंदर ऐसी ताकत है कि जिससे वह किसी भी परिस्थिति को अपने हिसाब से ढाल सकता है। इन पंक्तियों को सच साबित कर दिखाया है युवकों के एक 'गैंग' ने। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में इसे 'एंटी ग्रेविटी गैंग' बताया गया।\

विज्ञान के सिद्धांतों को चुनौती !

विज्ञान के सिद्धांतों को चुनौती !

फ्रंट लीवर पिरामिड बनाते दिखी युवकों की टीम लोगों को चौंका रही है। आलम यह है कि वीडियो को 6 मिलियन से अधिक लाइक और 50 मिलियन प्लस व्यूज मिल चुके हैं। विज्ञान के सिद्धांतों पर यकीन रखने वाले कई लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। उनका कहना है कि जो वीडियो में दिख रहा है, ऐसा कैसे संभव हो सकता है ?

कुछ भी असंभव नहीं

कुछ भी असंभव नहीं

फिटनेस फ्रीक लड़कों की इस टीम ने अपनी प्रैक्टिस से साबित कर दिखाया है कि इंसान अगर ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं है। दरअसल फिटनेस सुझाव वाली कई वीडियो इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हैं। इन लड़कों ने जब फिजिकल एक्टिविटी रिकॉर्ड कर वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट की तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया।

9 पुरुषों की टीम ने Calisthenics दिखाई

9 पुरुषों की टीम ने Calisthenics दिखाई

एंटी ग्रेविटी गैंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में 9 पुरुषों को एक साथ Calisthenics का अभ्यास करते देखा जा सकता है। Calisthenics स्ट्रेंथ बढ़ाने के मकसद से किया जाने वाला एक्सरसाइज है।

63 मिलियन से अधिक लाइक

63 मिलियन से अधिक लाइक

एडम मोर्सल (Adam Morsel) नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने यह वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा '9 मैन फ्रंट लीवर पिरामिड।' वीडियो देखने वाले रोचक कमेंट भी कर रहे हैं। 12 दिन पहले पोस्ट की गई ये वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। 63 मिलियन से अधिक व्यूज वाले इस वीडियो पर इंस्टाग्राम यूजर्स ने जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

एकजुटता कभी ना हार...

एकजुटता कभी ना हार...

जिसने भी वीडियो देखा, उन्होंने युवकों के संकल्प और टीम स्पिरिट की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने वीडियो देखकर लिखा, सच तो यह है कि इस टीम में किसी ने भी हार नहीं मानी। यह समझाता है कि एकजुटता कभी ना हार मारने का उदाहरण हो सकती है।

एंटी ग्रेविटी गैंग

एंटी ग्रेविटी गैंग

एक इंस्टाग्राम यूजर ने 9 लोगों की टीम की Calisthenics प्रैक्टिस देखी और कहा, 'यह सबसे गैंगस्टर चीज है जिसे आज तक नहीं देखा। एक अन्य ने टीम को 'एंटी ग्रेविटी गैंग' करार दिया। बता दें कि वायरल वीडियो इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोरते हैं इससे कुछ अनोखा करने वाले लोगों को काफी लोकप्रियता भी मिलती है।

नीचे देखें वायरल वीडियो--

स्ट्रीट लैंप पर जिमनास्टिक

कुछ ही दिन पहले एक महिला स्ट्रीट लैंप पर जिमनास्टिक करते देखी गई थी। वीडियो क्लिप में महिला को स्ट्रीट लाइट के पोस्ट पर कुछ ऐसे चढ़ते देखा जा सकता है, मानो स्ट्रीट लाइट के खंभे पर चढ़ना उतरना उसका रोजाना का काम हो।

नीचे देखें वायरल वीडियो--

मुस्कुराती हुई महिला जब शान से नीचे उतरी

पुल अप बार पर वीडियो खत्म करने वाली महिला ने 10 या उससे अधिक बार पुल अप भी किया। अपना एक्सरसाइज पूरा करके मुस्कुराती हुई महिला जब शान से नीचे उतरी तो लोगों ने काफी तारीफ की। इस महिला की वीडियो भी इंटरनेट पर 9 लाख से अधिक बार देखी जा चुकी है। हजारों सोशल मीडिया के कौशल की प्रशंसा करते नहीं थक रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+