बाप रे ! नींद में सांप को चबा गया आदमी, डॉक्टर भी हुए हैरान

नई दिल्ली। यूं तो आपने अब तक सांप का इंसान को काटना कई बार सुना होगा लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, यह विचलित करने वाली घटना इंदौर की है। यहां एक आदमी ने सोते वक्त सांप को काट लिया और यह क​ब हुआ, उसे खुद भी नहीं पता चला।

omg, viral, bizzare, man bites snake, shocking news, snake, ओएमजी, वायरल, सांप, accident, indore, crime, एक्सिडेंट, हादसा, घटना, शॉकिंग न्यूज, क्राइम, जुर्म, बिजारे

पेट्रोल पंप में काम करते हैं विनोद

दिन में नींद लेना पसंद करने वाले 28 वर्षीय विनोद रघुवंश इंदौर के पेट्रोल पंप में काम करते हैं। वह सो रहे थे। इसी बीच अचानक छत पर पड़ी टिन से एक डेढ़ फीट का सांप सरककर उनके मुंह में आ गिरा। उन्होंने सांप को नींद में ही काट लिया।

दो टुकड़े हो गए सांप के

ऐसा काटा कि सांप का सिर अलग हो गया और उसके शरीर का बाकी हिस्सा जमीन पर छटपटाता रहा। गजब की बात तो यह है कि इतना सब होने के बाद भी विनोद को ऐसा होने की भनक तक नहीं लगी।

मां पहुंची कमरे में तो उड़े होश

जब विनोद की मां रामप्यारी कमरे में पहुंचीं तो उन्होंने विनोद के मुंह पर खून लगा देखा और सांप के शरीर को जमीन पर तड़पते देखा। इसके बाद विनोद र​घुवंशी को अस्पताल ले जाकर एंटी पॉइजन इंजेक्शन लगाया गया। उसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। इस घटना के बारे में जानकर उपचार करने वाले डॉक्टर भी दंग रह गए।

पीरबाबा की मदद से निकला मुंह

विनोद को उनकी मां पीरबाबा के पास भी ले गईं। पीर बाबा ने खाने के लिए एक चूरन दिया और उसे खाने के बाद विनोद को उलटी हुई, जिसमें सांप का मुंह बाहर आ गिरा।

इससे पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

हालांकि, इस किस्म की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी झारखंड में एक आदमी ने जहरीले सांप को काटकर मार दिया था और उसके लगभग 12 घंटों के बाद आदमी की भी मृत्यु हो गई थी। ऐसा ही एक मामला नेपाल में भी सामने आया था। वहां एक आदमी ने खेत में कोबरा को चबाकर मार डाला था और वह खुद बच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+