उत्तर प्रदेश के इस गांव में सिर्फ महिलाएं मनाती हैं होली
नयी दिल्ली। होली के रंग अपने साथ प्यार और नए रिश्ते लेकर आती है। होली के साथ कई परपंराएं भी जुड़ी है। एक ऐसी ही अजीबो-गरीब परंपरा उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के एक गांव में है। जहां होली के रंग सिर्फ महिलाएं लगाती है। गांव के मर्द होली नहीं मनाते। हमीरपुर के कुन्डरा गांव में सालों से ये परंपरा चल रही है।

दरअसल सालों पहले इस गांव में होली के दिन ही डकैतों ने हमला कर कुछ लोगों की हत्या कर दी थी। तब से यहां होली नहीं मनाई जाती, लेकिन धीरे-धीरे महिलाओं ने इसका विरोध शुरु किया। उन्होंने अपने पतियों को समझाने की कोशिश की। महिलाओं ने मंदिर में जमाकर होली मनाने का फसैला किया और तब से सिर्फ महिलाएं ही होली मनाती है। इस दिन महिलाएं घूंघट से एक दम परहेज करती हैं। महिलाओं की इस होली में कोई दिक्कत न हो , इसलिए भी पुरुष सुबह ही खेत चले जाते है।


Click it and Unblock the Notifications
