चलते हुए पंखे को जीभ से रोक लेती है ये महिला, 1 मिनट में 32 पंखों को रोककर बनाया रिकॉर्ड

इस महिला ने अपनी जीभ से चलते हुए पंखे को रोककर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। 1 मिनट में 32 बार चलते हुए पंखे को रोककर उन्होंने ये रिकॉर्ड बनाया।

नई दिल्ली। दुनिया में हैरतअंगेज कारनामों को करने वालों की कोई कमी नहीं है। लोग अपने अनोखे कारनामों ने अजीबों-गरीब रिकॉर्ड्स बना लेते है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड रूस की एक महिला ने बनाया है। जोए इल्लीस नाम की इस महिला ने अपनी जीभ से चलते हुए पंखे को रोककर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। जोए तेज रफ्तार पंखे के ब्लेड को अपनी जुबान से रोक लेती हैं।

Video: Woman stopping fan blades with her tongue shocks the internet

आपको बता दें कि जोए एक स्टंटवुमेन है और बचपन से ही इस तरह के अनोखे कारनामे करते आई है। उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाए है। हाल ही में उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया, जिसमें उन्होंने अपनी जीभ की मदद से सबसे ज्यादा बार पंखे का ब्लेड रोकने का करतब किया। इटेलियन शो Lo Show dei Record के दौरान उन्होंने ये कमाल का परफॉर्मेस किया और सबको चौंका दिया। उन्होंने एक मिनट में 32 बार चलते हुए पंखे के ब्लेड को अपनी जीभ से रोककर रिकॉर्ड बनाया।

इससे पहले एक मिनट में 20 बार ब्लेड को रोक कर उन्होंने की रिकॉर्ड बनाया था, जिसे खुद उन्होंने तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना लिया। लेकिन जल्द ही एक अन्य महिला स्टंटबाज ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अश्रीता फर्मन ने 1 मिनट में 35 बार जुबान से ब्लेड को रोककर जोए का रिकॉर्ड तोड़ दिया। देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+