Video: खिलौना समझकर पकड़ लिया सांप का बच्चा, देखिए क्या हुई हालत

कैलिफोर्निया की रहने वाली एक महिला ने गलती से अपने हाथ में सांप के बच्चे को पकड़ लिया,देखिए क्या हुआ उसका हाल।

नई दिल्ली। रास्ते पर अगर सांप दिख जाए तो लोग अपना रास्ता बदल देते हैं। सांप के साथ न तो लोग दोस्ती करना चाहते हैं और न ही दुश्मनी। सांप से दूर रहना ही अच्छा है, लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपके हाथों में सांप पहुंच जाए तो आपकी क्या हालत होगी? सोचकर ही सिहर गए, लेकिन जरा इस महिला को देखिए जिसने गलती-गलती में सांप के बच्चे को अपने हाथों में उठा लिया।

 Video:Woman picks up baby rattlesnake mistaking it for a toy

जी हां कैलिफोर्निया की रहने वाली एक महिला ने गलती से अपने हाथ में सांप के बच्चे को पकड़ लिया, लेकिन जैसे ही उसे अहसास हुआ कि उसने सांप को अपने हाथों में पकड़ रखा है उसकी हालत देखने लायक थी। महिला बंदर की तरह उछलने लगी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ रात में ठहल रही थी। उसने घर की सीढ़ी के पास रस्सी जैसी चीज देखी। अंधेरे में उसे लगा कि वो उसके कुत्ते का खिलौना है। यहीं समझकर उसने उसे हाथों से उठा लिया। जैसे ही महिला से सांप के बच्चे को हाथ में उठाया उसमें हरकत होने लगी। महिला की डर से हालत खराब हो गई। वो जोर-जोर से उछलने लगी। वहीं उसका कुत्ता मालकिन को इस हालत में देखकर भौंकने लगा। महिला वहां से भाग खड़ी हुई। इस वीडियो को पाकिस्तान डेली नाम के वेबसाइट ने अपलोड किया है। लोग इस वीडियो को देखकर खूब हंस रहे हैं। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+