Video: जब आसमान में उड़ता दिखा भूत, देखने वालों के उड़ गए होश, लेकिन...
अमेरिका में लोगों ने एक भूत को आसमान में उड़ते देखा्। लोगों ने उसकी वीडियो बना ली, लेकिन जब उसकी सच्चाई सामने आई तो सबकी हंसी छूट गई।
नई दिल्ली। भूत-पिशाच के बारे में आने बहुत कुछ सूना और पढ़ा होगा, लेकिन आज जो हम दिखाने जा रहे है उसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे, लेकिन जानने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी। जी हां अमेरिका के एक पिता ने अपनी बेटियों के लिए कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

50 साल के माइकल इरवीन ने अपनी बेटियों को डराने के लिए एक नकली पिशाच तैयार किया। उस नकली पिशाच को उन्होंने एक ड्रोन के सहारे हवा में उड़ा दिया। जिसने भी उस नकली पिशाच को उड़ते देखा पहली बार में दंग रह गया। इरवीन की बेटियां भूत को हवा में उड़ते देख हैरान रह गई।
दरअसल उनकी बेटियों को हैरी पॉटर की सीरिज बहुत ज्यादा पसंद हैं। अपनी बेटियों को डराने के लिए वो ऐसा कुछ करना चाहते थे कि जिसे देखकर पहले तो कोई भी डर जाए, लेकिन बाद में लोग उसे पसंद भी करने लगेंगे। इरवीन ने ऐसा ही किया और इस पिशाच को देखने के लिए आस-पास के सारे पड़ोसी अपने घरों से बाहर निकल कर आ गए। लोग पहले डर गए, लेकिन बाद में सबकी हंसी छूट गई। इरविन के भतीजे ने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद इसे 2 लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया। देखिए ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications