Live रिपोर्टिंग में महिला पत्रकार के टॉप पर चढ़ गया कॉकरोच, देखिए क्या हुई हालत
नई दिल्ली। लाइव रिपोर्टिंग आसान नहीं होती। लाइव शो में सबकुछ आमने-सामने होता है। एडिट का कोई मौका नहीं होती। सही-गलत सबकुछ लाइव लोगों के सामने आ जाता है। ऐसा ही एक महिला पत्रकार के साथ हुआ।

अमेरिकी टीवी रिपोर्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो लॉस एंजलिस में केटीएलए न्यूज की रिपोर्टर मैरी बेथ मेकडे लाइव बुलेटिन देने जा रही थी कि तभी कहीं से उड़ता हुआ एक कॉकरोच उनके कपड़े पर चढ़ जाता है। मैरी को पहले तो पता नहीं चला, लेकिन जब कैमरामैन ने उन्हें बताया कि उनके कपड़े पर कॉकरोच चढ़ गया है तो मैरी हड़बड़ा गई।
वो इधर-उधर भागने लगी। महिला पत्रकार पेपर से उसे हटाती है और फिर हंस पड़ती है। वो कैमरामैन को देखकर ठहाके लगाकर हंस पड़ती है। उनकी ये हरकत कैमरे में कैद हो जाती है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस वीडियो को वाल्सन स्मिथ ने ट्विटर पर शेयर किया है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications