Video: लाइव शो में 4 मिनट तक बुत बनकर बैठे रहे BBC एंकर

ह्यू एडवर्ड्स टीवी पर लाइव थे, लेकिन कुछ भी नहीं कर पा रहे थे। वो कभी कैमरे के सामने देखते तो कभी टेबल पर पड़ी कागजों की ओर देखते।

नई दिल्ली। लाइव शो को हैंडल कर पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। कभी कभार एंकर की गलती से तो कभी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से लाइव बुलेटिन बर्बाद हो जाती है। ऐसा ही कुछ बीबीसी के एंकर ह्यू एडवर्ड्स के साथ हुआ, जहां तकनीकी गड़बड़ी की वजह से उन्हें 4 मिनट तक लाइव शो में बुत बनकर बैठे रहना पड़ा।

 BBC Anchor Sits Calmly In Silence For 4 Minutes As Live Broadcast Implodes

ह्यू एडवर्ड्स टीवी पर लाइव थे, लेकिन कुछ भी नहीं कर पा रहे थे। वो कभी कैमरे के सामने देखते तो कभी टेबल पर पड़ी कागजों की ओर देखते। वीडियो में देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके लिए एक-एक सेकेंड काटना कितना मुश्किल था, लेकिन ऐसा उन्हें 4 मिनट तक करना पड़ा।

यह टेक्निकल एरर BBC न्यूज एट 10 के शो के दौरान हुई, जहां जैसे ही एडवर्ड्स अपना न्यूज बुलेटिन शुरू करते एक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से उनका पूरा प्रोग्राम बेकार हो गया। आखिर में लगभग चार मिनट की देरी के बाद न्यूज बुलेटिन शुरू हो सका। इस गड़बड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे 1 लाख 72 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+