Video: जब देखते ही देखते अजगर को निगल गया सांप , मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

सांप को सांप से लड़ते देखा होगा। सांप के साथ नाचते देखा होगा, लेकिन क्या आपने एक सांप को दूसरे सांप को निगलते देखा हैं। देखिए हैरान करने वाला वीडियो...

नई दिल्ली। सांप का नाम सुनते ही बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं। अगर सांप को देख लें तो मौत नजर आने लगती है, लेकिन अगर एक सांप दूसरे सांप को निगल जाए तो...हैरान मत हों। हम जो आज वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो ऑस्ट्रेलिया के नॉर्मन और सिल्ली इलाके का है, जहां एक सांप अजगर को निकलने की कोशिश में करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईस्टर्न ब्राउन सांप, जिसे सबसे जहरीला सांप माना जाता है वो एक अजगर को निगलने की कोशिश करता है। गांव में इच्छाधारी नाग-नागिन को देख दंग रह गए लोग, वीडियो वायरल

 VIDEO: when snake swallowing a python in Australia

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा तादात में ईस्टर्न ब्राउन सांप पाएं जाते हैं और सबसे ज्यादा इसी सांप के काटने से लोगों की मौत होती है। सांप के काटने से मरने वालों में अधिकांश वो लोग थे, जो इस सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला ईस्टर्न ब्राउन सांप दुनिया का दूसरा बसे जहरीला सांप है। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में कैपचर किए इस वीडियो में सांप उस अजगर को निगलने की पूरी कोशिश करता है। वो लगभग आधे अजगर को निगल चुका है। वहीं अजगर निसहाय पड़ा हुआ है। वीडियो के अपलोड होते ही ये तेजी से वायरल हो गया है।

हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक 17 फीट लंबे अजगर ने कंगारू को 30 मिनट में जिंदा निगल लिया। यह घटना कुरानडा उत्तरी क्वींसलैंड की थी। वीडियो में देखा गया कि कंगारू ने बचने की काफी कोशिश की, लेकिन पाइथन धीरे-धीरे करके उसे पूरी तरह निगल गया। इस घटना के फोटोज और वीडियो को फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिए था। वीडियो अपलोड करने के साथ उन्होंने लिखा कि 17 फीट लंबे अजगर ने धीरे धीरे पूरे कंगारू को निगल लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+