VIDEO:अब क्लास में कभी भी नहीं सोएगी ये छात्रा, टीचर ने दिया सबक
एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हंसेंगे तो जरूर पर ये भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अगर यह आपके साथ हुआ तो इसके बाद आप क्या करेंगे।
नई दिल्ली। एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हंसेंगे तो जरूर पर ये भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अगर यह आपके साथ हुआ तो इसके बाद आप क्या करेंगे। क्योंकि स्कूल में पढ़ने वाले किसी भी छात्र के साथ यह हो सकता है। इस वीडियो को देखने से पता चलता है कि अगर आप क्लास में सो रहे होंगे और आपके टीचर ने ये वीडियो देखा होगा तो जरूर वो भी आपको कुछ ऐसा सबक दे सकता है कि आप कभी जिंदगी में इसे भूलेंगे नहीं।

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें क्लासरूम में सो रही छात्रा को टीचर बेहद अजीब तरीके से जगा देता है। वीडियो देखने से पता चलता है कि छात्रा क्लासरूम में टेबल पर सिर रखकर सो रही है। टीचर की जब उस पर नजर पड़ती है तो वह उसके पास आता है और अपने दांतों से उसके बाल पकड़कर उसका सिर टेबल से ऊपर उठा देता है और फिर नीचे कर देता है।
इस पूरे वीडियो को देखने से पता चलता है कि क्लास में बैठे दूसरे छात्र इस घटना को अपने मोबाइल में वीडियो बनाते दिख रहे हैं। 27 सेकेंड के इस वीडियो को LiveLeak पर शेयर किया गया है। आपको बता दें कि यह वीडियो करीब एक साल पुराना है, पर इसे दोबारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। आपको बताते चले कि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये शिक्षक की तरफ से एक योजना के तहत बनाया गया वीडियो है, यह फिर अचानक ही ऐसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications