Video:देखिए कैसे खटिया के सहारे कुएं से बाहर निकली शेरनी

शेरनी को बाहर निकालने के लिए कुएं में रस्सी से बांधकर एक खटिया उतारा गया था। ताकी वो उसपर बैठ सके और खटिया को खींचकर उसे बाहर निकाला जा सके।

अहमदाबाद। शेर या शेरनी को देखकर किसी की भी हालत खराब हो जाए। शेर की दहाड़ ही खौफ पैदा करने के लिए काफी है, लेकिन गुजरात के गांव में लोगों ने शेरनी की दहाड़ से डरने के बजाए उसकी मदद की। गुजरात के अमरेली गांव के लोगों ने शेरनी से डरने के बजाए उसकी मदद की और उसकी जान बचाई।

 VIDEO: Villagers in Gujarat lower cot in 50ft-deep dry well to save a lioness

दरअसल शेरनी गिर नेशनल पार्क से भटककर गांव में पहुंच गई और यहां एक सूखे कुएं में गिर गई। लोगों ने शेरनी की दहाड़ सुनी तो हैरान रह गए। लोगों ने देखा तो शेरनी 50 फीट गहरे कुएं में गिरी हुई थी। वो बाहर निकलने के लिए बार-बार कोशिश कर रही थी। लोगों ने जब उसे देखा तो उसे बाहर निकालने के लिए वन विभाग से संपर्क किया। शेरनी के गिरने की सूचना देने के साथ-साथ शेरनी को कुएं से बाहर निकालने में उनकी मदद भी की। शेरनी को बाहर निकालने के लिए कुएं में रस्सी से बांधकर एक खटिया उतारा गया था। ताकी वो उसपर बैठ सके और खटिया को खींचकर उसे बाहर निकाला जा सके।

काफी मश्ककत के बाद शेरनी कुंए से बाहर निकाली जा सकी। शेरनी को कुएं से बाहर निकालने के पूरे ऑपरेशन का वीडियो बनाया गया, जो अब वायरल हो गया। कुएं से बाहर निकालने के बाद शेरनी को वन विभाग के अधिकारी अपने साथ ले गए और उसे जंगल में वापस छोड़ दिया। करीब 4 घंटों तक ये ऑपरेशन चला, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी वन अधिकारियों की काफी मदद की। देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+