Viral Video: चोरी करने आया चोर खुद हो गया कैद, वीडियो देख लोट पोट हो जाएंगे आप
नयी दिल्ली। चोरी की कई वीडियो इससे पहले आपने देखी होगी। उनके शातिर दिमाग की करतूत भी आपने कई बार देखी होगी, लेकिन आज जिस चोरी का वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं, उसे देखने के बाद आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। चोरी के इस मजेदार वीडियो को देखकर आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे।

जिस दुकान में चोरी करने ये लोग गए वो खुद वहीं कैद हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे 2 चोर चोरी के इरादे से मोबाईल की एक दुकान में गए, लेकिन दोनों चोर उसी दुकान में बंद हो गए। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक चोरों ने दुकानदार के सामने बंदूक तानकर उसे डराने की कोशिश की।
दुकानदर ने भी सरेंडर कर दिया और चालाकी से दुकाने से बाहर निकल गया और दुकान का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। दुकानदार की चलाकी की वजह से वो लुटने से बच गया और दोनों चोर अंदर दुकान में बंद हो गए। देखें चोरों की बेवकूफी का ये वीडियो और हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाइए...












Click it and Unblock the Notifications