OMG! इस टैटू की होती है जुबान,आप सुन सकते हैं उसकी आवाज

अगर आप सोचते हैं कि टैटू बोल नहीं सकता तो आप गलत हैौ, आ गया ऐसा टैटू जो अपनी बात बोलकर आपको सुनाएगा।

नई दिल्ली। इन दिनों टैटू बनवाने का क्रेज यंगस्टर में खूब बढ़ गया है। लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए तो कभी अप नी सोच को दर्शाने के लिए तो कभी अपनी मन की बात दूसरे तक पहुंचाने के लिए अपने शरीर पर टैटू बनवाते हैं, लेकिन कितना अच्छा हो कि ये टैटू सिर्फ डिजाइन से ही नहीं बल्कि बोलकर भी आपके मन की बात को बता सके।

 A Tattoo That You Can Listen To? You can hear its voice

अगर आप भी ऐसा ही सोचते है कि आखिर ऐसा कैसे संभव है कि टैटू बोल सके तो हम आपको आज ऐसे टैटू के बारे में बताने जा रहे हैं जो न केवल अपने डिजाइन से बल्कि अपनी आाज से भी आपके मन की बात को बताएगा। चौकिए मत ऐसा बिल्कुल संभव है। नेट सिगॉर्डकर ने अपनी गर्लफ्रेंड की विश को पूरा करने के लिए ऐसे टैटू का निर्माण किया जो आवाज भी निकाल सकती है। नेट ने अपनी गर्लफ्रेंड की विश को पूरा करने के लिए साउंड वेव टैटू का निर्माण किया।

इस साउंट वेब टैटू में आप एक एप के जरिए टैटू की आवाज भी सुन सकते हैं। आध‍िकारिक वेब साइट के अनुसार स्किन मोशन एप का इस्तेमाल करते हुए आप टैटू के साउंड को सुन सकते हैं। ये साउंड कोई संदेश या फिर कोई गाना या कोई कोट हो सकता है।

निक ने साउंडवेव टैटू में अपने चार महीने के बच्चे के और पत्नी की आवाज में 'आई लव यू' कहता हुआ टैटू बनावाया और इसे फेसबुक पर शेयर किया। इस टैटू के फेसबुक पर आते ही यो वायरल हो गया। 11 मई को अपलोड किए गए इस टैटू को करीब 14 मिलियन बार देखा गया। इस तरह के टैटू बनवाने के लिए साउंडट्रेक को बड़ी ही बारिकी से टैटू में उकेरा जाता है, जिसके बाद एप के जरिए उसकी साउंडट्रेक को प्ले किया जाता है। देखिए बोलने वाले इस टैटू का वीडियो....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+