VIDEO: कैमरे के सामने ट्रैफिक कांस्टेबल ने Swiggy डिलीवरी ब्वॉय को जड़ा थप्पड़, हुआ तबादला
ट्रैफिक कांस्टेबल ने Swiggy डिलीवरी ब्वॉय को जड़ा थप्पड़, हुआ तबादला
नई दिल्ली। तमिलनाड के कोयंबटूर में एक ट्रैफिक पुलिस ने एक फूड डिलीवरी ब्वॉय को सरेआम थप्पड़ मारा, जिसके बाद उस ट्रैफिक पुलिस पर कार्रवाई करते हुए उसका तबादला कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई करते हुए उसे सजा के तौर पर शहर के पुलिस कंट्रोल रूम में स्थानांतरित कर दिया गया।

आपको बता दें दरअसल सोशल मीडिया में एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें ट्रैफिक कांस्टेबल स्विगी फूड डिलीवरी ब्वॉय को थप्पड़ मारता हुआ कैमरे में कैद हो गया। बिजी सड़क पर ट्रैफिक कांस्टेबल लड़के को थप्पड़ मार रहा था, फिर उसके स्कूटी की चाबी लेकर वहां से चला गया। घटना अविनाशी रोड पर ट्रैफिक जंक्शन के पास है, जहां ड्यूटी पर सिंगनल्लूर पुलिस स्टेशन से जुड़े ग्रेड-1 के सिपाही सतीश तैनात थे।
38 साल का मोहनसुंदरम स्विगी फूड डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी कर रहा था। वो पिछले दो साल से स्विगी केसाथ डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम कर रहे हैं। शुक्रवार को जब वो डिलीवरी पर के लिए जा रहा था तो उसने देखा कि एक प्राइवेट स्कूल बस ड्राइवर तेज रफ्तार से लापरवाही के साथ बस चला रहा था। मॉल के सामने वो दो गाड़ियों को टक्कर मारने वाला था, जिसके बाद वहां ट्राफिक जाम लग गया। मोहनसुंदरम ने बस ड्राइवर से बात कर रहा था कि कभी उसे पकड़ लिया, उसे गाली ती, थप्पड़ मारा, और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उसकी गाड़ी की चाबी लेकर वहां से चल गया। ट्रैफिक कांस्टेबल इस बात से गुस्सा था कि अगर ट्रैफिक में कोई दिकक्त होगी को ट्रैफिक पुलिस देखेंगी, उसे दखल नहीं देना चाहिए था। मोहनसुंदरम ने इस घटना की शिकायत की, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सतीश को कंट्रोल रूम में ट्रांसफर कर दिया गया।
"This happened yesterday evening at the fun mall signal and there was a slight traffic block due to this delivery boy and all of a sudden this Cop Started beating up the Delivery person "
— We Love Covai ❤️ (@welovecovai) June 4, 2022
. #welovecovai
.
👉 IG : FB :TW @WELOVECOVAI
.#coimbatore #delivery #deliveryboy #traffic pic.twitter.com/OBEwmghc1R












Click it and Unblock the Notifications