Video:तेज बहाव के साथ बह गया ये शख्स,फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश
झरने के तेज बहाव के साथ ये शख्स तेज धारा में बह गया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो बच सकेगा, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया।
नई दिल्ली। कैलिफोर्निया के एक शख्स के साथ जो हुआ उसे देखकर हर किसी के मुंह से यहीं निकलता है मरने वाला और बचाने वाला सिर्फ भगवान होते हैं। झरने के तेज बहाव के साथ ये शख्स तेज धारा में बह गया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो बच सकेगा, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया।

कैलिफोर्निया के इमराल्ड पूल्स ट्रेल में 24 जून को ये घटना हुई। शख्स तेज बहाव के साथ बहता चला गया। क्लानी ट्यूनो नाम के इस शख्स को अपनी मौत सामने नज र आ रही थी, लेकिन कैलिफोर्निया हाइवे पैट्रोल विभाग के पास एक फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि एक शख्स भरने में बह गया है, लेकिन उसे बचाया जा सकता है।
विभाग ने शख्स को ढ़ूढ निकाला। पानी में बहते हुए वो एक पत्थर से टकराकर बच गए। हेलीकॉप्टर से बचाने गई टीम ने उन्हें एक शिला पर ढ़ूढ निकाला। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बचाया ग या। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications