VIDEO: उड़ते प्लेन में दिखा सांप, देखें क्या हुई विमान में बैठे लोगों की हालत
उड़ते विमान में अचानक पहुंच गया सांप, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली। सांप को देखते ही बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं। लोग सांप को देखते ही वहां से भाग खड़े होते हैं, लेकिन अगर सांप आपको अपने सर के ऊपर दिखाई दे और भागने का भी कोई विकल्प आपके पास न हो तो सोचिए आपकी हालत क्या होगी? ऐसा ही कुछ नजारा दिखा मैक्सिको जा रही एक विमान में।

मैक्सिको जा रही फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों को अचानक प्लेन में सांप दिखाई पड़ा। सांप फ्लाइट के लगेज कंपार्टमेंट की सीलिंग से लटका हुआ था। सांप को देखते प्लेन में सवार लोगों की हालत खराब हो गई। वहां अफरा-तफरी मच गई।
मां के इलाज के लिए लड़की ने ऑनलाइन लगाई अपनी ही बोली
पहले तो सांप सीलिंग से लटका था लेकिन थोड़ी देर में वो नीचे सीट पर गिर गया। अफरा-तफरी को देखते हुए पायलट को फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग भी करनी पड़ी। एयरपोर्ट पर विमान को खाली कराकर सांप को प्लेन से निकाला गया और फिर दोबारा से उड़ान भरी गई।प्लेन में मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। यूट्यूब पर अपलोड होते ही ये वीडियो वायरल हो गया है। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications