Video: कुत्ते के बच्चे को तारकोल के ड्रम में फेंका, 24 घंटे तक फंसा रहा किसी ने नहीं की मदद

कुत्ते के छोटे से बच्चे के साथ क्रूरता। तारकोल के ड्रम में 24 घंटे तक तड़पता रहा बेजुबान जानवर।

नई दिल्ली। आज के वक्त में मानवता खत्म होती जा रही है। इंसान इंसान की मदद करने से पीछे हट जाता है। जानवरों से प्यार तो दूर की बात है। ऐसी ही हैवानियत कुत्ते के एक छोटे से बच्चे के साथ की गई। कुछ शाररती लोगों ने अपने मजे के लिए कुत्ते के छोटे से बच्चे को तारकोल में डाल दिया।

Video:Puppy Is Trapped In Tar, Rescued By Good Samaritans

सोशल मीडिया पर तारकोल में गिरे कुत्ते के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते का बच्चे को तारकोल के ड्रम में फेंक दिया गया, जिसकी वजह से वो पूरी तरह से उसमे चिपक गया है। तारकोल उसके पूरे शरीर पर चिपक गया है, जिसकी वजह से वो हिल तक नहीं पा रहा है।

वहां से कई लोग गुजरे, लेकिन किसी ने उस कुत्ते के बच्चे की मदद नहीं की। 24 घंटों तक वो कुत्ते का पिल्ला तारकोल के ड्रम में फंसा रहा। किसी ने उस ड्रम को गिरा कर सड़क पर डाल दिया। वो चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। बाद में जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था मौके पर पहुंची। कई लीटर किरोसीन की मदद से कुत्ते को तारकोल से निकाला गया।

उसके बाद संस्था के लोगों ने किरोसीन की मदद से उसके शरीर पर से किरोसीन हटाए। उसे डॉक्टर से दिखाया गया। उसका इलाज किया गया, जिसके बाद उस पिल्ले की जान बच सकी। यहां सवाल बस यहीं की जानवरों के प्रति इतनी क्रूरता क्यों? देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+