VIDEO: लाइव शो में एंकर को शुरू हुआ लेबर पेन, किसी को पता तक नहीं चला
नई दिल्ली। टीवी एंकर का काम आसान नहीं होता। लाखों-करोड़ों लोगों के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना साधारण काम नहीं है। कई बार उन्हें असहज स्थिति का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन प्रतिकूल वक्त में भी उन्हें खुद को सहज दिखाना होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जहां एक प्रेग्नेंट एंकर की लाइव शो के दौरान लेबर पेन शुरू हो गया, लेकिन एंकर ने लोगों को पता तक नहीं चल ने दिया।

न्यूयॉर्क की टीवी एंकर नतालिया पासक्वारेला अपने शो में ट्विटर के नए कैरेक्टर लिमिट को लेकर पैनल के साथ चर्चा कर रही थी। लाइव शो में डिस्कशन के दौरान उन्हें लेबर पेन शुरू हो गया, लेकिन नतालिया ने किसी को पता तक नहीं चलने दिया। नतालिया चाहती तो बीच शो को छोड़कर जा सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और प्रोफेशनल तरीके से अपना पूरा काम खत्म किया।
उनकी हालत देखकर जब पैनलिस्ट बीच शो से जाने की सोचने लगे तो नतालिया ने उन्हें रोका और उन्हें शो को खत्म करने की बात कही। शो खत्म होते ही उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। लोग नतालिया के हौंसले की तारीफ कर रहे हैं। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications