VIDEO: फेमस रेस्तरां से शख्स ने खरीदा नूडल्स, कप में उछल रहा था मेंढक, जानें क्या हुआ आगे
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने फेमस रेस्तरां से नूडल्स खरीदा और घर जाकर उसे खोला तो उसमें मेढ़क उछल रहा था। देखें वायरल Video

Frog in restaurant noodles: कस्टमर्स नामी रेस्टरां में महंगी डिश इसलिए ऑडर करते हैं या खरीदते हैं क्योंकि उन्हें पक्का विश्वास होता है, उनको हेल्दी और साफ-सुथरा खाना मिले। हालांकि इन महंगे रेस्टरां में भी कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनको सुनकर इन पर भी आंख बंद करके इनके परोसे हुए खाने पर विश्वास करने का मन नही करेगा। ऐसा ही एक अचंभित कर देने वाला अनुभव एक शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।
नूडल्स में दिखी हिलती हुई चीज
दरअसल, शख्स ने एक फेमस रेस्टरां जिसकी कई कई ब्रांच है, उससे एक कप उडोन नूडल्स टेकअवे ऑर्डर किया था। यानी कि उसने घर जाकर नूडल्स खाने के लिए खरीदे थे। उसने मंहगी कीमत अदा करके वो नूडल्स खरीदा और जब उसे आधे से अधिक खाकर खा चुका था तो उसने अपने नूडल्स के कप में हरे रंग की उछलती हुआ जीव देखकर बिलकुल डर गया।
नूडल्स में था जिंदा मेंढक
जब उसने चॉप स्टिक से उसे हिलाकर नूडल्स सेअलग हटाकर देखा तो वो हैरान हो गया क्योंकि वो जीवित मेंढक था। जिस नूडल्स को वो थोड़ी देर पहले खा रहा था, उसमें मेढ़क देखकर वो सदमें आ गया।
जानें कहां का है ये मामला
ये मामला जापान जैसे सबसे विकसित देश का है, जापानी शख्स का नाम काइटो है, जिसने अपना ये अनुभव शेयर किया है। काइटो (@kaito09061) ने बताया कि ए कप उडोन नूडल्स में एक जीवित मेंढक को पाकर भयभीत था क्योंकि उसे उसने तब देखा जब वो आधा कप नूडल्स खा चुका था।
क्या होता है ये उडोन नूडल्स
बता दें जापान में जो उडोन नूडल्स मिलता है, जो एक गेंहू के आटे से बना गाढ़ा नूडल्स होता है। काइटो जब एक बिजनेस ट्रिप पर था तब उसने जापान के फास्ट-कैजुअल रेस्तरां चेन मारुगाम सीमेन से ऑर्डर किया गया था। जो अपने उडोन नूडल्स के बेहतरीन स्वाद के लिए जाना जाता है।
शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
काइटो ने बताया कि वह प्याले में आया मसालेदार सलाद और नूडल्स खा रहा था। इस डिश को खाने से पहले इसकी सामग्री को अच्छी तरह से हिलाना आवश्यक है। काइतो ने ट्विटर पर एक वीडियो और तस्वीर शेयर की और इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि कैसे उन्हें अचानक उनकी डिश में मेंढक मिल गया।
आधा खत्म कर चुका था नूडल्स
वह अपना खाना खत्म करने ही वाला था कि उसने मेंढक को हिलते हुए देखा। उसके शिकायत करने के बाद वो रेस्तरां केवल तीन घंटे के लिए बंद रहा और फिर से सलाद और वही प्रोडक्ट बेचने लगा।
रेस्तरां ने लिया ये एक्शन
पोस्ट के वायरल होने के बाद, रेस्तरां ने अगले दिन अपनी वेबसाइट के माध्यम से माफ़ी मांगी। Marugame Seimen ने अपने कुछ टेक-आउट फूड की अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया।
#シェイクうどん
自分が出張中に気に立っていたうどんを食べたら何にカエル🐸
振った後に食べて最後の方まで気づかなかった
お店は3時間の営業停止の後にその日の夜から営業再開、今もサラダや同じ商品を販売中
食べる前には気をつけて pic.twitter.com/pjbxuLy9F6
— 魁斗 (@kaito09061) May 22, 2023
अजगर को लड़की करने लगी KISS, गुस्से में आकर धर-दबोचा होंठ, दिल थाम कर देंखे ये Video












Click it and Unblock the Notifications