सड़क पर दिखा Swiggy और Zomato का भाईचारा, वीडियो देख दिल खुश हो जाएगा

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी( Swiggy) और जोमैटो( Zomato) के बीच बाजार में तगड़ी प्रतिस्पर्धा है। दोनों के बीच खुद को बेहतर बताने और अधिक से अधिक ग्राहकों को हासिल करने की कड़ी प्रतिस्पर्धा चलती है। दो कंपनियों के बीच भले ही ये कॉम्पिटिशन चल रही हो, लेकिन दिल्ली की सड़क इन दोनों कंपनियों के डिलीवरी बॉय की दोस्ती को जो नजारा दिखा, उसे देखकर हर किसी का दिल खुश हो गया।

 Video of Swiggy delivery man helping a Zomato Deliversy Person is winning hearts of Internet

स्विगी और जोमैटो के बीच भाईचारा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो स्विगी और जोमैटो के डिलीवरी पार्टनर के बीच दोस्ती को ऐसा नजारा दिखा कि इसपर इंटरनेट यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया है। जहां स्विगी और जोमैटो फूड डिलीवरी मार्केट में अपना आधिपत्‍य स्‍थापित करने के लिए एक दूसरे से कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं तो वहीं उनके डिलीवरी बॉयज के बीच में दोस्ती की अनोखी मिशाल दिखी।

साइकिल से जा रहे जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की मदद

वीडियो में दिख रहा है कि जोमैटो डिलीवरी बॉय साइकिल से फूड डिलीवरी के लिए जा रहा है। दिल्ली की तेज धूप और गर्मी में ऑन टाइम डिलीवरी के लिए वो साइकिल पर सवार होकर जा रहा है तो वहीं उसके साथ एक स्विगी डिलीवरी बॉय भी है जो बाइक पर सवार है। मोटरसाइकिल से जा रहे स्विगी डिलीवरी मैन ने जब देखा कि जोमैटो डिलीवरी बॉय तेज धूप और भीषण गर्मी में साइकिल से जा रहा है तो उसने उसका हाथ पकड़ लिया और अपने साथ उसे ले जाने लगा। मोटरसाइकिल की रफ्तार से जोमैटो बॉय की साइकिल चलती रही, जिससे उसे साइकिल चलाने के लिए मेहनत नहीं करना पड़ रहा था।

इस वीडियो को सनाह अरोड़ा नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया , जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया। लोग दोनों की दोस्ती देख खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग अपने कमेंट में स्विगी और जोमैटो को भी टैग कर रहे हैं। लोग बाइक सवार स्विगी राइडर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+