Video: कुत्ते की तरह भौंकने लगा तोता, वीडियो देखकर लोग खुजलाने लगे माथा

Parrot Barking Like Dog Video Viral: इंसान और जानवरों के बीच एक बहुत प्यारा रिश्ता है। ज्यादातर लोग घरों में जानवर और पक्षियों को पालना पसंद करते हैं। उनकी अच्छी देखभाल करते हैं और बच्चों की तरह उनकी देखरेख करते हैं। कुत्ता और तोता दोनों ही ऐसे हैं, जो जल्द ही इंसानों के साथ घुलमिल जाते हैं। यहां तक की इंसानों के साथ रहकर तोता तो उनकी तरह बोलने भी लगता है। तोते के मुंह से आपने कई शब्द सुने होंगे, लेकिन क्या कभी उसे कुत्ते की तरह भौंकता हुए सुना है। शायद कभी नहीं, लेकिन ऐसा हुआ है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

कुत्ते की तरह भौंकने लगा तोता

कुत्ते की तरह भौंकने लगा तोता

सोशल मीडिया पर आए दिन पालतू जानवरों के वीडियोज देखने को मिल जाते हैं। लोगों को ऐसी वीडियो काफी पसंद भी आती है। अब एक तोते और पालतू कुत्ते की वीडियो वायरल हो चुकी है, जिसमें एक साथ घर में कुत्ते के साथ रह रहे तोता कुत्ते की तरह भौंकने लगा, जिसको देखकर यूजर भी हैरान नजर आए।

तोते की अजीबोगरीब हरकत देखकर यूजर्स भी हैरान

तोते की अजीबोगरीब हरकत देखकर यूजर्स भी हैरान

दरअसल, वीडियो में तोते की अजीबोगरीब हरकत देखकर यूजर्स भी सदमे में नजर आ रहे हैं। या यूं कहे कि संगत के असर ने कुत्ते ने भी तोते को अपनी तरह भौंकना सीखा दिया। इस वीडियो को देखने के बाद किसी भी हंसी नहीं रूकेगी। वायरल वीडियो को ट्विटर पर 'जिन्दगी गुलज़ार है' नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है, जिसको अब तक 15 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।

 'संगत का असर'

'संगत का असर'

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टब के अंदर कुत्ता आराम कर रहा है, लेकिन उसके पास आया तोता उसे उठाने की कोशिश में है, लेकिन डॉगी तोते को देखकर कोई रिएक्शन नहीं कर रहा है, जिसके बाद तोता कुत्ते की तरह भौंकता हुआ इधर से उधर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि 'संगत का असर'।

किस करने वाला तोता भी हुआ था वायरल

किस करने वाला तोता भी हुआ था वायरल

इससे पहले एक और तोते का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जो तोते और उसकी मालकिन के बीच का था। वायरल वीडियो में तोते और लड़की के बीच की फनी बातचीत वायरल हुई थी। जिसमें तोता 'किस' करते हुए लड़की को थैंक्यू बेबी बोलता है। इस वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+