मुंडन संस्कार में बेटे के बाल कटने पर मां के निकले आंसू, वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली, 20 नवंबर: इंटरनेट के इस जमाने में आजकल कब कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए इसके बारे में कुछ कहना मुश्किल है। अक्सर लोगों को सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ फनी या इमोशन से भरा वीडियो मिल ही जाता है। अब ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तैर रहा है, जिसको देखने के बाद लोग अपने आप को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में एक बच्चे का मुंडन संस्कार हो रहा है। वहीं पास में बैठी मां के एक्सप्रेशन लोगों का ध्यान खींच रहा है।

बेटे के मुंडन में मां हुईं इमोशनल
अब तक आपने कई मुंडन कार्यक्रम के वीडियो या फिर उसमें शामिल हुए होंगे। ज्यादातर मुंडन समारोह में बच्चे के जब बाल कटते है तो बच्चा रोता हुआ नजर आता है और परिवार के लोग उसको चुप कराने में लगे होते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो सबसे अलग है। यहां बच्चा आराम से बाल कटवा रहा है, लेकिन पास में बैठी उसकी मां भावुक होती हुईं नजर आ रही हैं।

बेटा खुश तो मां भावुक
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बच्चा गोद में बैठकर आराम से बाल कटवा रहा है। और हाथ में फोन से वीडियो देखने में एक दम मस्त है, लेकिन दूसरी तरफ उसको देख रही मां की आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं। मां बच्चे को निहारती नजर आ रही है और भावुक हो रही हैं। यहां बच्चा खुश नजर आ रहे है, लेकिन मां के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

वीडियो पर आए अब तक 43.6 मिलियन व्यूज
इस वीडियो को ऐश्वर्या नाम की इंस्टा यूजर ने शेयर किया है, जो खुद वीडियो कंटेंट क्रिएटर है। उन्होंने इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 43.6 मिलियन व्यूज। इतना दुख तो अपना हेयर कट खराब होने पर भी नहीं होता कभी। इस वीडियो को 2.7 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं यूजर भी लगातार इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

देखें मां के इमोशनल होने का वीडियो
वीडियो पर हजारों कमेंट आ चुके हैं और लगातार कमेंट सेक्शन में रिएक्शन की भरमार है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा 'आप दोनों वाकई बहुत प्यारे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा 'मां ऐसी ही होती हैं हर बात पर इमोशनल होने वाली। वहीं किसी यूजर ने मां की तारीफ करते हुए कमेंट किया कि आपका बच्चा बहुत ही प्यारा है और उससे भी ज्यादा आप हैं। आप भी देखिए बेटे के मुंडन पर मां के इमोशनल होने का ये वीडियो (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications