VIDEO: शरारती बच्चे की आइडियल पेरेंट्स बनी पालतू बिल्ली, इंटरनेट पर लोग बता रहे हैं 'हीरो'
नई दिल्ली। सोशल मीडिया(social media) पर इन दिनों एक बच्चे और उसकी प्यारी बिल्ली का एक वीडियो वायरल(Viral video) हो रहा है। इस वीडियो के देखने के बाद लोग जरूर मुस्करा रहे हैं। वहीं लोग बिल्ली की तुलना एक हीरो से कर रहे हैं। दरअसल एक छोटा बच्चा बालकनी की रेलिंग पकड़कर लटकने की कोशिश कर रहा था। बिल्ली लगातार उसे रेलिंग से लटकने से रोक रही है। वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

बिल्ली शरारती बच्चे की बनी पेरेंट्स
इस वीडियो में दिख रहा है कि एक नन्हा बच्चा बालकनी में खेल रहा है। बच्चे के साथ एक पालतू बिल्ली भी मौजूद है। तभी नन्हा बच्चा बालकनी की दीवार पर लगी रेलिंग को पकड़कर लटकने की कोशिश कर रहा है। पास में मौजूद बिल्ली बार-बार बच्चे के हाथ को रैलिंग से हटा देती है। वह लगातार बच्चे की सुरक्षा का ख्याल रख रही है। इसके बाद बच्चा अलग होकर बिल्ली को आंख दिखाता है।

देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया
बिल्ली फिर भी उसकी सेफ्टी के लिए आगे आ जाती है। बच्चा फिर कुछ दूरी पर रेलिंग पकड़ने की कोशिश करता है, तो बिल्ली उस पर गुर्रा कर उसे डरा देती है। बच्चा हारकर रेलिंग से अलग हो जाता है। हालांकि इस दौरान बालकनी में बच्चे के माता-पिता मौजूद होते हैं। यह वीडियो उन्ही के द्वारा शूट किया गया है। इसके बाद उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।
देखें शानदार वीडियो
वीडियो को आईएफएस सुधा रमन ने शेयर किया है। उन्होंने कहा- किसी ने सही कहा है कि सभी नायक टोपी नहीं पहनते हैं। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 लाख से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 12 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है और दो हजार से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर बिल्ली की खूब तारीफ की है ।












Click it and Unblock the Notifications