सांप और नेवले के बीच भयंकर लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल, देखिए कौन किस पर पड़ा भारी

नई दिल्ली। जब भी दुश्मनी की मिसाल देनी होती है तो लोगों को सांप और नेवले का उदाहरण देते हुए देखा जा सकता है। प्रकृति के संतुलन में सहयोग करने वाले ये दोनों ही प्राणी एक दूसरे की जान के दुश्मन होते हैं। हमने कभी न कभी अपने बड़े-बुजुर्गों या अन्य लोगों से इनके बारे में जरूर सुना है। कई लोगों ने अपने आंखों के सामने सांप और नेवले के बीच घातक खूनी लड़ाई होते हुए देखा है।

लड़ाई देखने के लिए रुक गया ट्रैफिक

लड़ाई देखने के लिए रुक गया ट्रैफिक

अगर आपने अभी तक नहीं देखा तो निराश होने की जरूरत नहीं है, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सांप और नेवले की खूनी लड़ाई देखने को मिलती है। गौरतलब है कि मानसून का सीजन है और ऐसे समय में ज्यादातर सांप अपने बिल से बाहर आ जाते हैं। इस बीच नेवले भी सांप का शिकार करने के लिए मौके की तलश में रहते हैं।

IFS अधिकारी ने पोस्ट की वीडियो

IFS अधिकारी ने पोस्ट की वीडियो

इन दिनों सांप और नेवले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क के बीचो-बीच दोनों एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। वायरल हुए इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी डॉ. अब्दुल कयूम ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

सड़क पर भीड़े सांप और नेवला

सड़क पर भीड़े सांप और नेवला

वीडियो में सांप और नेवले को सड़क के बीच में एक दूसरे से लड़ते हुए दिखाया गया है, इस वीडियो वाहन पर मौजूद अन्य लोग वहीं सड़क के किनारे खड़े हो कर सांप और नेवले की लड़ाई देख रहे हैं। आईएफएस अधिकारी वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'यह बिल्कुल स्वाभाविक है। मुझे खुशी है कि दोनों प्रजातियों को बचाने के लिए कोई भी बीच में नहीं आया, यह प्रकृति में सबसे फुर्तीला होने के अस्तित्व की लड़ाई है।'

स्तब्ध होकर लड़ाई देखते रहे लोग

स्तब्ध होकर लड़ाई देखते रहे लोग

ट्वीट में वनविभाग अधिकारी ने आस-पास के लोगों की लड़ाई में हस्तक्षेप नहीं करने के लिए सराहना की है। वीडियो कहां का है इस बात की जानकारी तो नहीं मिल सकी है लेकिन प्रकृति के इस अद्भुद नजारे को देखने के लिए सड़क पर हर कोई स्तब्ध रह गया। कुछ लोग इस नजारे का आनंद ले रहे थे तो कुछ इसे अपने मोबाइल में कैद कर लेना चाहते थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप अपनी जान बचाने के लिए नेवले पर भयंकर हमला करता है लेकिन नेवला उसके हर वार से बच जाता है।

नेवले से बचने में नाकामयाब रहा सांप

नेवले से बचने में नाकामयाब रहा सांप

इस बीच सरीसृप भागने की कोशिश करता है लेकिन कई बार नेवले के हमले के बाद वह भाग पाने में नाकामयाब रहता है। इस बीच वाहनों के शोर से डर कर एक बार नेवला पीछे हट जाता है लेकिन कुछ देर बाद वह फिर से सांप पर हमला करता है। यह नेवले का आखिरी वार होता है जिससे सांप खुद को बचा नहीं पाता। एक बार सांप खुद को नाले के अंदर छिपने की कोशिश करता है, लेकिन नेवला उसका फन अपने मुंह में दबाकर भाग जाता है।

यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच पौड़ी के युवाओें ने पेश की मिसाल, गांव में सड़क और 55 फीट लंबा पुल किया तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+