कृष्ण भक्त चिड़िया का वीडियो वायरल!, अनोखे अंदाज में करती दिखी 'हरे कृष्णा' का जाप, देखें चौंकाने वाला Video

नई दिल्ली, 18 जुलाई: सोशल मीडिया पर पक्षियों की कई ऐसी वीडियोज वायरल होती है, जिनको बार-बार देखने का मन करता है। अब ऐसी ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक चिड़िया भगवान का जाप करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को पूर्व बीजेपी नेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसको लाखों लोगों ने देखा है।

 'हरे कृष्णा' का जाप कर रही चिड़िया

'हरे कृष्णा' का जाप कर रही चिड़िया

पक्षियों-जानवरों का इंसानों से गहरा रिश्ता है। कई ऐसे पक्षी होते हैं, जो इंसानों की बोली की नकल उतार लेते हैं, जिसमें तोता एक ऐसा ही पक्षी है, जो इंसानों की तरह हूबहू बोल सकता है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक चिड़िया की वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि वो 'हरे कृष्णा' का जाप कर रही है।

पूर्व बीजेपी नेता नवीन कुमार जिंदल ने किया पोस्ट

पूर्व बीजेपी नेता नवीन कुमार जिंदल ने किया पोस्ट

इस वीडियो को पूर्व बीजेपी नेता नवीन कुमार जिंदल ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'सनातन धर्म क्या सिखाता है देख लीजिए..! बहुत ही सुंदर आवाज चिड़िया की...हरे कृष्णा...हरे कृष्णा।" वीडियो दिखने वाली चिड़िया मैना लग रही है, जो कृष्ण का जाप कर रही है।

चिड़िया को लेकर अनोखा दावा

चिड़िया को लेकर अनोखा दावा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चिड़िया कमरे के अंदर फर्श पर बैठी नजर आ रही है। उसकी एक शख्स वीडियो बना रह है, जो खुद हरे कृ्ष्णा बोलता है, जिसके बाद चिड़िया भी हरे कृष्णा का जाप कर रही है। वहीं इसके बाद शख्स 'हरि बोल' कहता हुआ सुनाई देता है, जिसको भी चिड़िया अपने ही अंदाज में रिपीट करती है।

 पौने तीन लाख लोगों ने देखा वायरल Video

पौने तीन लाख लोगों ने देखा वायरल Video

इस वीडियो को पौने तीन लाख बार से ज्यादा देखा जा चुका है। वहीं 20 हजार के करीब लोगों ने इस लाइक किया है। 4 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। वैसे यह वायरल वीडियो है। जिस वजह से इसकी प्रमाणिता की जांच नहीं पो पाई है। वनइंडिया भी इस वीडियो में किए जा रहे दावे की पुष्टि नहीं करता हैं।

यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे दावे, देखें Video

यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे दावे, देखें Video

वीडियो के कमेंट में लोगों ने इसे एडिट वीडियो बताया है। कई यूजर्स का कहना कि इस तरह का चिड़िया का बोलना असंभव लग रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि "ये मैना पक्षी है। प्राचीन काल में मंडनमिश्र के द्वार पर तोता और मैना शास्त्रार्थ किया करते थे।" आप भी देखिए चिड़िया के कृ्ष्ण जाप का यह वायरल वीडियो (खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+