क्या हुआ जब एनाकोंडा ने वैन को जकड़ा? VIDEO देख चकराया लोगों का सिर
सांप दुनिया के सबसे खतरनाक जीव होते हैं, जिनके जहर की एक बूंद इंसानों को मौत की नींद सुला सकती है, तो वहीं दूसरी ओर एनाकोंडा जैसे सांप बड़े से बड़े जानवर को जकड़कर मार डालते हैं। अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसको देखकर लोग अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे। हालांकि अब उसकी सच्चाई दुनिया के सामने आ गई है। (वीडियो-नीचे)

एनाकोंडा ने वैन को जकड़ा?
इस वीडियो को कुछ वक्त पहले टिकटॉक पर अपलोड किया गया था। जिसमें एक बड़ा एनाकोंडा दिखाई दे रहा। वो काफी बड़े आकार का था। हैरानी की बात ये है कि उसे एक वैन को जकड़े हुए दिखाया गया। ऐसा लग रहा जैसे उसने वैन को शिकार समझ लिया हो। वैसे तो एनाकोंडा जानवरों और इंसानों को ऐसे ही जकड़कर मारते हैं, लेकिन ये क्या हो रहा किसी को समझ नहीं आया।

लोगों ने कही ये बात
वीडियो में पीछे काफी ज्यादा आवाज सुनाई दे रही। जिसमें लोग चिल्ला रहे। ये टिकटॉक पर तेजी से वायरल हुआ। भारत में टिकटॉक वैन है, ऐसे में बहुत से लोगों ने इसको यूट्यूब पर डाल दिया। बिना सच्चाई जाने इसे लोगों ने तेजी से शेयर किया। एक शख्स ने कमेंट कर लिखा कि एनाकोंडा को काफी वक्त से शिकार नहीं मिला। इस वजह से वो ऐसा कर रहे। एक अन्य शख्स ने लिखा कि अगर इंसानों ने जंगलों को काटना ना छोड़ा तो सारे एनाकोंडा निकलकर उन्हें ही खाना शुरू कर देंगे।

क्या है सच्चाई?
वैसे जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और ही निकली। एक शख्स ने बताया कि ये तस्वीर चिड़ियाघर की है। वहां पर एक वैन के पास एनाकोंडा की तरह आर्ट बनाया गया था। वो ऐसे बनाया गया है कि दूर से देखने पर एकदम असली लगता है। अगर आप उसे पास से देंखेंगे तो पता चल जाएगा कि वो फेक है। वहीं सांप से कुछ दूरी पर उसके अंडे भी दिखाए गए हैं। ऐसे में सच्चाई जानने के बाद लोग इसे बनाने वालों की तारीफ कर रहे।

ये है एनाकोंडा की खासियत?
आपको बता दें कि ग्रीन एनाकोंडा दुनिया में सांप की सबसे बड़ी प्रजाति है। ये 30 फीट (9.1 मीटर) लंबा हो सकता है। इसके अलावा उनका वजन 550 पाउंड (250 किलोग्राम) तक बढ़ सकता है। ये जमीन पर तो धीमे चलते हैं, लेकिन पानी के अंदर इनकी रफ्तार बढ़ जाती है। ये हमेशा अपने शिकार को जकड़ लेते हैं, ताकि वो सांस ना ले पाए। जब उसकी मौत हो जाती है, तो ये उसे पूरा निगल लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications