Watch Video: जब मुर्गी को बचाने खतरनाक बाज से भिड़ गया मुर्गा, ऐसी फाइट देख हिल जाएंगे आप
Watch Video: जब मुर्गी को बचाने खतरनाक बाज से भिड़ गया मुर्गा, ऐसी फाइट देख हिल जाएंगे आप
नई दिल्ली, 4 फरवरी। मुर्गे की लड़ाई के कई वीडियो आपने देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर मुर्गे की लड़ाई का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को 952.3 हजार लोगों ने अब तक देख लिया है तो वहीं 20 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो में मुर्गी को बचाने के लिए मुर्गा खतरनाक बाज से भिड़ जाता है।

बाज उन पक्षियों में से हैं जो काफी दूर से अपने शिकार पर नजरें गड़ाए रहते हैं और मौका देखते ही उसपर झपट्टा मार देते हैं। वीडियों में देखा जा सकता है कि कैसे एक मुर्गा बाज से भिड़ जाता है और मुर्गी को बचा लेता है। दरअसल मुर्गी को अकेला पाकर बाज उसपर धावा बोल देता है,लेकिन ये हमला उसपर भारी पड़ जाता है। इस हमले से बाज सभल नहीं पाता और उल्टे पांव भाग आता है। इस फाइट में मुर्गे की जीत होती है। ताकत में कमजोर होने के बावजूद मुर्गा बाज को हरा देता है। मुर्गी को बचाने के बाद थोड़ी देर से मुर्गा वहीं घूमता रहता है, वो सुनिश्चित करता है कि बाज दोबारा अटैक नहीं करे।
बाज और मुर्गे की लड़ाई में ये हमला बाज पर भारी पड़ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अकेली मुर्गी को देखकर बाज उसपर अटैक करता है तभी उसके सामने एक मुर्गा आ जाता है। इसके बाद दोनों में जबरदस्त फाइट होती है और बाज दुम दबाकर वहां से भाग जाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुर्गे की बहादुरी से जहां मुर्गी की जान बच जाती है, तो वहीं मुर्गा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो को Buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को देखकर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications