VIDEO: वेट्रेस को लड़के ने की छूने की कोशिश, फिर जो हुआ देखकर लोग बोले- ये तो लेडी ब्रूस ली निकली!
VIDEO: वेट्रेस को लड़के ने की छूने की कोशिश, फिर जो हुआ देखकर लोग बोले- ये तो लेडी ब्रूस ली निकली!
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सल रोचक वीडियो वायरल होते रहते हैं। जब वीडियो कुछ हटके हो तो लोग उसे खूब पसंद भी करते हैं और शेयर भी करते हैं। ऐसा ही एक वीडिय़ो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रेस्टोरेंट में फीमेल वेट्रेस को गलत तरीके से छूना दो लड़कों को बड़ा महंगा पड़ा। उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि उनकी ये हरकत उनपर ही भारी पड़ेगी और दोबारा ऐसा करने से पहले वो हजार बार सोचेंगे।

ट्विटर अकाउंट @TansuYegen ने इस वीडियो को शेयर किया है। 10 जून को इस वीडियो को पोस्ट किया गया और अब तक इसे 4.5 मिलियन लोगों ने देखा है। जबकि 54 हजार लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। वहीं 215.1k लोगों ने इसे लाइक्स किया है। वीडियो में एक वेट्रेस ने सेल्फ डिफेंस का ऐसा रूप दिखाया कि हर कोई दंग रह गया।
ये वीडियो रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्डे किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वेट्रेस दो ग्राहकों को खाना सर्व करने उनकी टेबल पर पहुंचती है। वो टेबल पर खाना सर्व कर रही होती है कि एक लड़का उठता है और लड़की की पीठ को छूने लगता है। लड़की उसकी मंशा को समझने में पल भी वक्त नहीं लगाती और फिर जो उसका हाल करती है वो देखकर हर कोई हैरान रह गया। महिला ने मार्शल आर्ट्स का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए दोनों लड़कों को एक साथ पीट-पीटकर उनका बुरा हाल कर दिया।
लड़कों की हालत देखकर आपकी हंसी छूट जाती है। लड़की उछल-उछलकर दोनों लड़कों की हालत खराब कर देती है। एक लड़की अपने बचाव में लड़की पर कुर्सी फेंकता है, लेकिन वो उसे ऐसी लात मारती है कि वो दूर जाकर गिर जाता है। लड़की के मार्शल आर्ट को देखते हुए लोगों ने उसे फीमेल ब्रूस ली का नाम दे दिया। लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications