नंगे हाथ से शख्स ने 1 मिनट में तोड़े 124 नारियल, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
केरल के रहने वाले पी डोमनिक ने एक मिनट से भी कम वक्त में 124 नारियल तोड़कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया।
नई दिल्ली। दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो कुछ अलग हटकर करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए सालों तक तैयारी करते है और कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास के बाद उसे करने में कामियाब होते है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है केरल के पी डोमनिक ने।

केरल के रहने वाले पी डोमनिक ने एक मिनट से भी कम वक्त में 124 नारियल तोड़कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया। केरल के पूंजार के रहने वाले पी डोमनिक त्रिसूर में सोभा सिटी मॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये कारनामा कर दिखाया। डोमनिक ने एक मिनट से भी कम समय में 124 नारियल तोड़े। हाथों में बिना कुछ पहने, नंगे हाथ से डोमनिक ताबड़तोड़ नारियल तोड़ते चले गए। उन्होंने जर्मनी के मुहमद काहरिमनोविक का रिकॉर्ड तोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। आपको बता दे कि इससे पहले काहरिमनोविक ने एक मिनट में 118 नारियल तोड़े थे, लेकिन डोमनिक ने उनके रिकॉर्ड को तोड़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
डोमनिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो एक लाइन से रखे नारियल को एक ही मुक्के में फोड़ते हुए आगे बढ़ते जाते हैं। वहां मौजूद लोग उनके लिए तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications