Video:लाइव शो में रिपोर्टर को पड़ा पंच, देखिए फिर क्या हुआ
नई दिल्ली। टीवी पर दिखने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन रूस में एक शख्स ने टीवी पर आने के लिए जो किया उसे देखकर आपको गुस्सा आएगा। घटना प्रो क्रेमलिन टीवी के रिपोर्टर के साथ हुई। जहां जबरदस्ती एक शख्स कैमरे के प्रेम में घुसने की कोशिश कर रहा था, जब रिपोर्टर ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उस ने उसे लाइव शो में पंच मार दिया।

लाइव शो में रिपोर्टर पर हमला
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रो क्रेमलिन टीवी के रिपोर्टर निकिता राज़वोज़ेयेव पैराट्रूपर्स दिवस समारोह को कवर करने वहां पहुंचे थे। निकिता जैसे ही कैमरे केो सामने अपना पीस करना शुरू कर दिया वहां मौजूद एक शख्स कैमरे के फ्रेम में घुसने की कोशिश करने लगा।

टीवी पर आना चाहता था शख्स
रिपोर्ट के मुताबिक शख्स शराब के नशे में था। निकिता ने पहले उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वो कैमरे के फ्रेम से बाहर निकलने को तैयार नहीं था। निकिता ने उसे वहां से हटने को कहा था गुस्से में आकर उसने उसे जोरदार पंच मार दिया।

रिपोर्टर को मारा जोरदार पंच
उसका पंच इतना तेज था कि रिपोर्टर थोड़ी दूर जा पहुंचा। ये सारी वारदात टीवी पर लाइव चलती रही। एंकर भी ये सब देखकर हैरान हो गई। आरोपी शख्स रिपोर्टर को गालियां देने लगा और कहने लगा कि वो उसे वहां से नहीं हटा सकता है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहां मौजूद लोग उसकी मदद करने के बजाए तमाशा देखते रहे। जानकारी के मुताबिक सफेद रंग की टीशर्ट पहने जिस शख्स ने इस रिपोर्टर को पंच मारा वो इंस्टर्न यूक्रेन से संबंध रखता है। पुलिस, ने वीडियो के आधार पर आरोपी शख्स की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर दिया। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications