योग करते-करते बल्ब चुराने का ये तरीका देखकर दंग रह जाएंगे आप, CCTV में कैद हुई घटना

नई दिल्ली। योग करना अच्छी बात हैं। योग की मदद से आ खुद को स्वस्थ रखते हैं, लेकिन योग करते-करते आप और क्या कर सकते हैं इसका एक बड़ा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोयंबटूर में रहने वाले एक शख्स भूल गया था कि ऊपर वाला सब देख रहा है। योग करते हुए उनसे बड़े ही शातिर तरीके से CFL लाइट चुरा ली और चुपचाप निकल गया, लेकिन उस शख्स को खबर नहीं थी कि उसकी ये हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

 Video: Man Pretends to do Yoga Exercise, Only To Steal A Bulb. Watch
चोरी की ये वारदात 23 जून की तड़के करीब 5 बजे की है। सुबह सवा पांच बजे एक शख्स सड़क किनारे किसी दुकान के पास खड़ा होकर एक्ससाइज कर रहा है। वो योग के एक दो पोज करता है, लेकिन उसकी नजर दुकान के ऊपर लगे सीएफएल बल्ब पर थी। सड़क पर गाड़ियां आ जा रही है। शख्स ऐसा दिखाने की कोशिश करता है कि वो वहां खड़े होकर योग कर रहा है, लेकिन उसके दिमाग में सीएफएल चुराने की तरकीब चल रही है। वो एक दो बार कोशिश करता है, लेकिन सामने से गुजर रही गाड़ियों की वजह से उसे रुकना पड़ता है।

शख्स एक्सरसाइज करते-करते बार-बार अपना हाथ बल्ब तक पहुंचाने की कोशिश में लगा रहा है और कई राउंड कोशिश करने के बाद धीरे से सीएफएल बल्ब उतारकर उसे अपनी जेब में रख लेता है। बल्ब पॉकेट से काफी बड़ा है इसलिए पॉकेट में नहीं आता। फिर शख्स अपनी पॉकेट ने अपना फोन निकालकर हाथ में रखता है और बल्ब को किसी तरीके से पॉकेट में सेट करता है और वहां से निकल जाता है। उस शख्स की ये करतूत दुकान के ऊपर लगे CCTV में कैद हो जाती है, जो अब सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+