VIDEO: ड्राइविंग के दौरान हाथ पर चढ़ गया जहरीला सांप, फिर क्या हुआ देखिए...
नई दिल्ली। आप कार चला रहे हों और अपनी धुन में मस्त हों, इसी दौरान आपको पता चले कि गाड़ी में एक जहरीला सांप है, तो सोचिए आपका क्या हाल होगा? इतना ही नहीं नौबत ऐसी आ जाए कि कार चलाने के दौरान सांप आपके हाथों पर चढ़ जाए, फिर आपकी हालत क्या होगी सोच भी नहीं सकते। ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है ऑस्ट्रेलिया में, जहां एक शख्स कार चला रहा था जब उसके हाथ पर एक सांप के चढ़ने की आहट हुई। फिर सोचिए उस शख्स का क्या हाल हुआ होगा...

ऑस्ट्रेलिया में आया चौंकाने वाला मामला
पूरा मामला ऑस्ट्रेलिया का है जहां एक कंस्ट्रक्शन वर्कर के साथ ये चौंकाने वाली घटना घटी। इस शख्स ने बताया कि कार चलाने के दौरान उसे महसूस हुआ कि गाड़ी में कोई सांप है, जब तक वो कुछ समझ पाता जहरीला सांप उनके हाथों पर चढ़ गया। ये सबकुछ इतनी जल्दबाजी में हुआ कि वो शख्स समझ नहीं पाया कि क्या करे। उसने बताया कि इस घटना से वो कांप गया।

सांप पकड़ने के लिए प्रोफेशनल ग्रुप को बुलाया गया
हालात को समझते हुए कंस्ट्रक्शन वर्कर ने तुरंत ही प्रोफेशनल सांप पकड़ने वाले ग्रुप को फोन किया। इसके बाद सांप पकड़ने वाली टीम मौके पर पहुंची। प्रोफेशनल सांप पकड़ने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने गाड़ी के अंदर से सांप को निकालने की कवायत की और उसे निकालने में सफल रहे।

सांप पकड़ने वाली टीम ने शेयर किया वीडियो
सांप पकड़ने वाली टीम ने किस तरह से सांप को निकाला उसका पूरा वीडियो बनाया और फेसबुक पर पोस्ट किया। फेसबुक पर सांप पकड़ने वाली टीम ने 9 जनवरी को ये वीडियो पोस्ट किया। सांप पकड़ने वाली टीम ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि कार के अंदर मिला सांप ईस्टर्न ब्राउन प्रजाति का था। ये काफी विषैला होता है। ईस्टर्न ब्राउन सांप करीब सात फुट तक लंबे हो सकते हैं। अगर ये सांप किसी को काट लें उनके बचने की संभावना नहीं के बराबर होती है। आप भी देखिए घटना का पूरा वीडियो...
देखिए इस घटना का वीडियो...
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications