Video: भाई को सिर पर उल्टा साधकर 53 सेकंड में 100 सीढ़ियां चढ़ गया शख्स, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

सोशल मीडिया पर आए दिन अनेकों वीडियो वायरल होते रहते हैं। वियतनाम के दो भाइयों का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

हनोई, 27 दिसंबर। सोशल मीडिया पर आए दिन अनेकों वीडियो वायरल होते रहते हैं। वियतनाम के दो भाइयों का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो इतना शानदार है कि आप एक पल के लिए भी वीडियो से अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। यह वीडियो यकीनन आपके रौंगटे खड़े कर देगा। दरअसल वीडियो में एक वियतनाम के शख्स ने अपने भाई को अपने सिर पर उल्टा साधकर 53 सेंकड में 100 सीढ़ियां चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया है।

गजब के संतुलन के साथ 53 सेकंड में चढ़ गया 100 सीढ़ियां

गजब के संतुलन के साथ 53 सेकंड में चढ़ गया 100 सीढ़ियां

शख्स ने अपने भाई को अपने सिर पर उल्टा साधकर मात्र 53 सेकंड में 100 सीढ़िया चढ़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। यह अजूबा 23 दिसंबर को स्पेन में घटा।

साल 2016 में भी बनाया था रिकॉर्ड

साल 2016 में भी बनाया था रिकॉर्ड

दोनों भाइयों जियांग क्वोक को (37) और जियांग क्वोक नीप (32) ने बताया कि दोनों पेशेवर सर्कस कलाकर हैं और इससे पहले उन्होंने साल 2016 में 52 सेकंड में 90 सीढ़ियां चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन उनके रिकॉर्ड को साल 2018 में पेरू के दो कलाकारों पाब्लो नोनाटो और जॉइल याइकेट ने तोड़ दिया था। पेरू के कलाकारों ने 52 सेकंड में 91 सीढ़ियां चढ़कर उनका रिकॉर्ड तोड़ा था।

2018 में दोनों के इस कारनामे से हैरान रह गए थे लोग

2018 में दोनों के इस कारनामे से हैरान रह गए थे लोग

वियतनाम के इन दोनों भाइयों ने साल 2018 के दिंसबर में उस समय सभी को दातों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया जब इसी तरह बैलेंस बनाकर दोनों ने 10 सीढ़ियां आंख पर पट्टी बांधकर चढ़ने और उतरने का करतब करके दिखाया। उन्होंने एक टीवी शो पर यह करतब रिकॉर्ड समय में करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।

रिकॉर्ड बनाने के लिए सुबह से रात तक रोज किया अभ्यास

रिकॉर्ड बनाने के लिए सुबह से रात तक रोज किया अभ्यास

हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी फिलहाल की जो वीडियो वायरल हो रही है, उसको लेकर दोनों भाइयों ने कहा कि ठंड की वजह से वह काफी तनाव में थे, लेकिन फिर भी इसके लिए उन्होंने हर रोज सुबह से रात तक अभ्यास किया। नया रिकॉर्ड उन्होंने उसी स्थान पर बनाया है जहां उन्होंने साल 2016 में रिकॉर्ड बनाया था। गिरोना में सेंट मेरी कैथेड्रल चर्च की सीढ़ियों पर। उन्होंने कहा कि अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें इस स्थान पर 10 और सीढ़ियां बनानी पड़ीं। उन्होंने कहा कि ये 10 सीढ़िया अलग ऊंचाई और अलग धातु से बनीं थीं, इनकी बनावट उन 90 सीढ़ियों से अलग थी जो वहां पहले से बनी हुई थीं और हमें इन सीढ़ियों पर अभ्यास करने का भी मौका नहीं मिला, लेकिन ऐसे समय में उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और रिकॉर्ड कायम किया। साल 2016 में रिकॉर्ड बनाने के बाद दोनों भाईयों ने कहा था कि इसके लिए उन्होंने 15 साल कड़ी मेहनत की। इस दौरान उन्हें कई सारी चोटें भी आईं, लेकिन उन्होंने अपने डर पर काबू पाया और सफलता हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+