VIDEO: सोनम गुप्ता से भी ज्यादा बेवफा निकली गर्लफ्रेंड, तो फूट-फूटकर रोया प्रेमी
सोनम गुप्ता को इस साल का ही नहीं, बल्कि इस सदी की सबसे बड़ी बेवफा घोषित किया जा चुका है। कोई कितना ही बेवफा क्यों न हो, लेकिन सोनम के हर कोई पीछे ही रहा। लेकिन एक लड़की है जो बेवफाई में सोनम गुप्ता को भी टक्कर दे रही है। इसकी बेवफाई देख ब्वॉयफ्रेंड का हाल काफी बुरा हो गया है।
नई दिल्ली। सोनम गुप्ता को इस साल का ही नहीं, बल्कि इस सदी की सबसे बड़ी बेवफा घोषित किया जा चुका है। कोई कितना ही बेवफा क्यों न हो, लेकिन सोनम के हर कोई पीछे ही रहा। लेकिन एक लड़की है जो बेवफाई में सोनम गुप्ता को भी टक्कर दे रही है। इसकी बेवफाई देख ब्वॉयफ्रेंड का हाल इतना बुरा हो गया है कि फूट-फूटकर बस रोए ही जा रहा है।


ब्वॉयफ्रेंड ने करवाया गर्लफ्रेंड का स्टिंग
एक ब्वॉयफ्रेंड पता लगाना चाहता था कि उसकी गर्लफ्रेंड उससे कितना प्यार करती है। इसके लिए उसने इमोशनल अत्याचार जैसे चीटिंग का पता लगाने वाले लोगों की मदद ली। इस कंपनी को चलाने वाले लड़के ने उस गर्लफ्रेंड का स्टिंग ऑपरेशन करवाया।

अनजान लड़के से बात करने लगी गर्लफ्रेंड
स्टिंग ऑपरेशन को लड़का लाइव देख रहा था। स्टिंग में दिखाया गया कि उसकी गर्लफ्रेंड एक रेस्टोरेंट के बाहर बैठी अपना काम कर रही है। तभी एक लड़का आता है और पूछता है कि क्या वो उसके पास बैठ सकता है। गर्लफ्रेंड उसे इजाजत दे देती है और इसके बाद दोनों की बातें शुरू हो जाती हैं।

गर्लफ्रेंड बोली, 'ओपन रिलेशनशिप में हूं'
गर्लफ्रेंड उस अनजान लड़के से हंस कर बातें करने लगी। गर्लफ्रेंड ने ये भी बताया कि वो एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में है लेकिन दोनों का रिलेशनशप 'ओपन' है। इसके बाद जब अनजान लड़के ने उससे नंबर मांगा तो उसने आराम से अपना नंबर दे दिया। ये देख रहा उसका ब्वॉयफ्रेंड हैरान रह गया।

'फेमिनिस्ट' बन गई है है वो
दोनों की ये बातचीत देख ब्वॉयफ्रेड फूट-फूट कर रोने लगता है। वो कहता है कि वो अपनी गर्लफ्रेंड को जल्द ही प्रपोज करने वाला था। उसे यकीन नहीं हुआ कि उसकी गर्लफ्रेंड ने एक अनजान लड़के से इतनी बातचीत की। ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कहा कि 'फेमिनिस्ट' बन गई है।
फूट-फूटकर रोने लगा ब्वॉयफ्रेंड
ब्वॉयफ्रेंड ने कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड एकदम बदल चुकी है। ये वो लड़की नहीं है जिससे उसने प्यार किया था। उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि उसने कैमरामैन को कहा कि उसे शूट न करे। (वीडियो साभार : To Catch A Cheater)












Click it and Unblock the Notifications