VIDEO: शेरनी ने हिप्पो पर किया हमला, फिर खुद ही उल्टे पांव भागना पड़ा
VIDEO: शेरनी ने हिप्पो पर किया हमला, फिर खुद ही उल्टे पांव भागना पड़ा
नई दिल्ली। कहा जाता है कि उतना ही खाना चाहिए जितना चबाया जा सके। केन्या के मसाई मारा के जंगल में एक शेरनी हिप्पो से उलझ बैठी लेकिन फिर जो हुआ वो उसने भी नहीं सोचा होगा। जब हिप्पो ने शेरनी को उठा के पटका तो फिर उसे वहां से निकल लेने में ही भलाई दिखाई दी। इसकी वीडियो सामने आई है, जो वायरल हो रही है।

शेरनी जंगल में निकली तो उस हिप्पो आराम करता दिखा जिस पर उसने पीछे से हमला किया। इसके बाद हिप्पो उठ गया तो शेरनी ने फिर से उस पर हमला किया। इसके बाद हिप्पो को भी गुस्सा आया और उसने शेरनी को पटक दिया। शेरनी को दो-तीन पटकी लगी तो फिर पूरा नजारा ही बदल गया। शेरनी ने अब जान बचाने की सोची और वहां से दौड़ ली। देखिए वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications