वीडियो: जब शाही को खाने के लिए दौड़ा तेंदुआ पलटवार से हुआ बेहाल
दो नन्हे शाहियों पर जब तेदुंआ झपटा तो शाही ने आत्मरक्षा के लिए अपने शरीर के कांटे उसके शरीर में घुंसा दिए और फिर तेंदुआ बेहाल दिखा।
नई दिल्ली। जंगल में ताकतवर जानवरों का कमजोर जानवरों को अपना खाना बना लेना प्रकृति के नियम की तरह ही माना जाता है। ये आम बात है कि कमजोर जानवर मांसाहारी जानवरों का पेट भरने के काम आते हैं लेकिन कई बार ये उल्टा भी पड़ जाता है। ऐसा ही हुआ जब जंगल में एक तेंदुए ने दो नन्हे शाही का पीछा कर उनको खाने की कोशिश की लेकिन वो दर्द से कराह उठा।

ये वीडियो दक्षिण अफ्रीका के करुगर नेशनल पार्क में फोटोग्राफर डेनोवन पिकेथ ने अपने कैमरे में कैद किया है। दो नन्हे शाहियों पर जब तेदुंआ झपटा तो शाही ने आत्मरक्षा के लिए अपने शरीर के कांटे उसके शरीर में घुंसा दिए और फिर तेंदुआ बेहाल दिखा। देखिए वीडियो कैसे हुआ सारा मामला।
पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड से संबंध बनाने पर गर्लफ्रेंड ने कराई महिला टीचर को जेल












Click it and Unblock the Notifications