जब तेज रफ्तार बाइक के सामने आया बड़ा सा हिरन, फिर क्या हुआ देखिए VIDEO...

बताया जा रहा है कि बाईक सवार के साथ हिरन के टकराने का पूरा मामला वर्जिनिया के अलेक्जेंड्रिया का है। हाईवे पर बाईकर के गिरने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। हाइवे पर तेज रफ्तार गाड़ियों से जानवरों के टकराने की घटना कोई नई नहीं है। अकसर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं जिसमें जानवरों के अचानक तेज रफ्तार गाड़ियों के सामने आने से बड़े हादसे हो जाते हैं। ऐसा ही बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ बाईक सवार हाइवे पर तेजी से बाईक चला रहे थे। अचानक ही उनके सामने एक हिरन आ जाता है।

जब तेज रफ्तार बाईक के सामने आया हिरन, फिर क्या हुआ देखिए...

बाईक सवार के ऊपर से गुजर गया हिरन

ये हिरन तेजी से सड़क पार करने की कोशिश में एक बाईक सवार के ठीक ऊपर से गुजर जाता है। हालांकि इस दौरान हिरन की टक्कर बाईक सवार से नहीं होती लेकिन बाईक सवार के साथ हादसा हो जाता है। तेज रफ्तार की वजह से बाईक सवार खुद को संभालने में असफल रहता है और सड़क पर ही गिर जाता है। हाईवे पर तेज रफ्तार बाईक से टकराने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लगातार लोग बाईकर्स के साथ हिरन की टक्कर का ये वीडियो देख रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हिरन के बाईक सवार को पार करने का पूरा मामला वर्जिनिया के अलेक्जेंड्रिया का है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कुछ बाईक सवार तेजी से एक हाईवे पर से गुजर रहे हैं। इसी दौरान एक बड़ा सा हिरन एक बाईक सवार के ऊपर से गुजर जाता है। हालांकि इस घटना के दौरान बाईक सवार संभल नहीं पाता और सड़क पर ही गिर जाता है। हालांकि इस घटना में अच्छा यही रहा कि बाईक सवार को ज्यादा चोट नहीं आई है। आप भी देखिए पूरा वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+