देखिए कैसे 70 फीट गहरे कुएं से निकाला गाया हाथी का बच्चा,Video

तमिलनाडु में 70 फीट गहरे कुएं में गिर हाथी को घंटों की मश्ककत के बाद बाहर निकाला गया।

चेन्नई। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसके गुजरात के एक गांव में शेरनी को गहरे कुएं से निकाला गया था। अब तमिलनाडु से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जहां तमिलनाडु के गोवानौर गांव में गहरे कुएं से एक बेबी हाथी का रेस्क्यू किया गया।

 How Tamil Nadu Baby Elephant Was Rescued From 70-Foot Well

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक लोगों ने गहरे सूखे कुएं से हाथी के चिल्लाने की आवाज सुनी। हाथी का बच्चा 70 फीट गहरे सूखे कुएं में जा गिरा था। हाथी के बच्चे की आवाज जब गांव वालों ने सुनी तो उन्होंने वहां जाकर देखा तो सचमुच में हाथी का छोटा सा बच्चा गहरे कुएं में फंसा हुआ था। उन्होंने फौरन वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही वन विभाग के लोग मौके पर पहुंच गए।

हाथी 24 घंटों तक कुएं में फंसा रहा। फिर वन विभाग के कर्मचारिओं ने क्रेन और रस्सी की मदद से उसे बाहर निकाला। अधिकारियों के मुतबिक हाथी के गुस्से के कारण उसे निकालने में वक्त लगा। अधिकारियों ने बताया कि हाथी को मामूली इलाज के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। देखिए बेबी हाथी के रेस्क्यू का ये वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+