Video: जब 12 माले की बिल्डिंग से भी बड़े जीव ने खोला मुंह, देखने वालों की निकल गई चीख

पूरा मामला अमेरिका के न्यूजर्सी का है। यहां कुछ मछुआरे मछली मारने के लिए समुद्री बीच पर गए थे।

न्यूजर्सी। क्या आपने कभी सोचा है कि आप नाव से समंदर की सैर कर रहे हों इसी दौरान एक बड़ी सी व्हेल आपकी नाव पर झपट पड़े तो आपको कैसा लगेगा? आपकी बिना चीखे नहीं रह सकेंगे। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आखिर क्या है इस वीडियो में पढ़िए आगे...

न्यूजर्सी का है मामला

न्यूजर्सी का है मामला

पूरा मामला अमेरिका के न्यूजर्सी का है। यहां कुछ मछुआरे मछली मारने के लिए समुद्री बीच पर गए थे। अभी ये लोग अपनी नाव से मछली पकड़ने की कवायद में जुटे ही थे कि बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई।

मछुआरों की नाव के पास हुई घटना

मछुआरों की नाव के पास हुई घटना

हुआ यूं कि नाव में सवार मछुआरे मछली पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान विशालकाय व्हेल मछली ने दिल दहला देने वाली छलांग लगाई। उसकी छलांग से नाव में सवार मछुआरों की जान सांसत में आ गई। उनकी ऐसी चीख निकली कोई भी हिल जाए।

व्हेल का शिकार बनने से बची नाव

व्हेल का शिकार बनने से बची नाव

ये चौंकाने वाला घटनाक्रम मछुआरों की नाव के बेहद करीब ही घटी। ऐसा लगा जैसे एक व्हेल नाव को पलट देना चाहती थी। इस पूरे घटनाक्रम को पॉल जियोलकोवस्की ने बनाया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी फेसबुक पर दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जियोलकोवस्की, जो फेसबुक पर पॉली वॉलनट्स के नाम से हैं, उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए बताया कि विशालकाय दैत्य ने कैसे नाव का पीछा किया। इस विशालकाय जीव ने ऐसी छलांग लगाई की नाव में मौजूद लोग कांप गए। उनके मुंह से चीख निकल आई। हालात ऐसे बन गए कि लगा पूरी नाव ही डूब जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम का एक और वीडियो दूसरे एंगल से रिकॉर्ड किया गया।

देखिए पूरे घटनाक्रम का चौंकाने वाला वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+