'ओ मेरे दिल के चैन', गाते शख्स का वीडियो वायरल, लोग बोले- जुबां केसरी वाले यूं ही गाना था?
Video: have you listened "O Mere Dil Ke Chain" song singing by This man?, viral on Internet; Twitter User wrote- Howzat for a Grammy nomination!
नई दिल्ली। इस शख्स की पहले तस्वीर देखिए और फिर गाना सुनिए! बेसुरे धुन में गाना गुनगुनाता यह शख्स इंटरनेट पर लोगों के बीच हंसी का पात्र बन गया है। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस शख्स के शॉर्ट वीडियो फनी रिएक्शंस के साथ शेयर किए जा चुके हैं। वीडियो वास्तव में भावपूर्ण होने के लिए नहीं, बल्कि उसकी बेहूदा धुनों के लिए वायरल हो रहा है।

'ओ मेरे दिल के चैन' गाते हुए इस शख्स को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। यदि आप इंटरनेट यूजर हैं और मजेदार वीडियो देखना चाहते हैं तो ये वीडियो भी देखा जा सकता है, गाने के लिए न सही, लोगों के कमेंट्स पढ़ने के लिए ही सही! आप सोच रहे होंगे कि इस वीडियो में ऐसा क्या खास है? तो बता दें कि, कमी लिरिक्स में नहीं, बल्कि इस शख्स के बेहूदा तरीके से गाने में है।

"ओ मेरे दिल के चैन" गाना असल में किशोर कुमार की फिल्म का है, जो पुरानी पीढ़ी के लोगों के बीच खासा लोकप्रिय रहा है। मगर, इस इंटरनेट यूजर ने इसे जिस तरह से बेढंग होकर गाया और मूव्स दिखाईं, उससे बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स गुस्सा हैं। एक उद्योगपति हर्ष गोयनका ने इस शख्स का वीडियो शेयर किया तो लोग इसे अजीबोगरीब वजह के चलते देखने लगे।
शख्स ने सॉन्ग ट्रैक को बेतुके तरीके से गाया है और उसका यह गाना सुनने में असहनीय लगेगा। यदि आप मूल गायन सुनना चाहते हैं, तो आप इसे यहाँ देख सकते हैं:












Click it and Unblock the Notifications