VIDEO: फैशन वीक में कूड़े वाली काली पन्नी पहनकर पहुंची लड़की, कमर पर लटकाया केले का छिलका

नई दिल्ली, 11 मार्च: फैशन के नाम पर आजकल लोग कुछ भी पहन लेते हैं। कई बार तो उटपटांग कपड़े लोगों को पसंद आ जाते हैं, जबकि कई बार इसे पहनने वालों को ही ट्रोल होना पड़ता है। अब लंदन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही। साथ ही इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)

कूड़ेदान की पन्नी पहनी

कूड़ेदान की पन्नी पहनी

दरअसल लंदन में साल में दो बार 'लंदन फैशन वीक' का आयोजन किया जाता है। जिसमें डिजाइनर अपने कपड़ों को दुनिया के सामने रखते हैं। हाल ही में वहां पर एक लड़की पहुंची। उसने कपड़ों की जगह कूड़ेदान वाली काली पन्नी पहन रखी थी। जब वो फैशन वीक में पहुंची तो वहां पर उसे केले का छिलका पड़ा मिला, उसे भी लड़की ने पन्नी के साथ लटका लिया।

पेशे से हैं यूट्यूबर

पेशे से हैं यूट्यूबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लिवरपूल की एली मैरी व्हिटबी पेशे से यूट्यूबर हैं। उन्होंने ये अजीबोगरीब काम लंदन फैशन वीक में किया। एली के मुताबिक उन्होंने कपड़े ना पहनने का मन बनाया था। इसके बाद उन्होंने एक काली पन्नी मंगाई, जो आमतौर पर कूड़ेदान में इस्तेमाल की जाती है। उनका मकसद लोगों का मनोरंजन करने का था।

सीक्रेट रहती है लोकेशन

सीक्रेट रहती है लोकेशन

एली ने बताया कि पहले तो ये बहुत ज्यादा भयानक लग रहा था, लेकिन बाद में उन्होंने ये करने का मन बनाया। आखिर में उन्होंने पन्नी से एक बढ़िया ड्रेस तैयार कर ली थी। इसके अलावा लंदन फैशन वीक में पहुंचना बहुत मुश्किल काम था, क्योंकि उसकी डिटेल काफी सीक्रेट रखी जाती है। वहां पर सुरक्षा कारणों से मॉडल्स को कैटवॉक के लिए एक गुप्त स्थान पर ले जाया जाता है।

ऐसे अंदर घुसीं

ऐसे अंदर घुसीं

उन्होंने कहा कि मैंने अपना पूरा दिन अपने दोस्त के साथ एक कॉफी शॉप में बिताया और लंदन के हर इवेंट बिल्डिंग में फोन किया। आखिर में उनको सारी डिटेल मिल गई। उनके कुछ दोस्त भी साथ गए थे, जिन्होंने पापराजी होने का नाटक किया। बाद में वो लाइन में लगकर अंदर पहुंचने में कामयाब रहीं। वहीं सभी लोग उनकी अजीब सी ड्रेस को देखकर हैरान थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+