Video: खाने से पहले प्लेट में उछलकर भागी मछली, निकल गई लोगों की चीख
नई दिल्ली। मछली खाने से शौकीन लोगों को ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। इस खबर को पढ़ने के बाद आप मछली खाने से पहले सौ बार सोचेंग। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मछली खाने के शौकीन लोगों के साथ अजीबो-गरीब घटना घटी। चीन के रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचें कुछ लोगों ने फिश डिश ऑर्डर किया। खाना टेबल पर सज गया। लोग खाने की तैयारी भी करने लगे। वो फिश का निवाला उठाने ही वाले थे कि प्लेट में सजी फिश डिश की मछली जिंदा हो उठी और उछल कर प्लेट से बाहर निकल गई।

मछली को जिंदा देख लोगों की चीख निकल गई। लोग अपनी-अपनी कुर्सी छोड़ उठ खड़े हुए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है, हालांकि ये पचा नहीं चल सका है कि ये एक प्रैंक था या सच में रेस्टोरेंट में जिंदा मछली परोसी गई। इस वीडियो को youko साइट पर huolongguo studio चैनल से शेयर किया गया है।
लोग वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और इसे शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें कि चीन में जिंदा कीड़े-मकोड़ों को खाने का चलन है। यहां लोग ऐसे खाने को खूब पसंद करते हैं, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद ऐसे लोग अब अलर्ट हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications