Video:सांप और बिल्ली की लड़ाई में किसकी हुई जीत, जानकर दंग रह जाएंगे आप

सांप और बिल्ली की लड़ाई का ये वीडियो आपको हैरान कर देगा। बिल्ली की हिम्मत के आगे जहरीले सांप ने भी घुटने टेक दिए।

नई दिल्ली। सांप का नाम सुनते ही लोगों के माथे पर पसीना आने लगता है। लोग डर जाते हैं, अगर रास्ते में कहीं सांप दिख जाए तो लोग रास्ता बदल लेते हैं, लेकिन एक साधारण से बिल्ली ने खतरनाक सांप के छक्के छुड़ा दिए।

 Video:Fight between cat and snake, you never seen before

जी हां आज हम आपको बिल्ली और सांप के बीच हुई खूंखार लड़ाई के बारे में बता रहे हैं,जिसे देखकर हम आप ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया हैरान रह गई। बिल्ली की हिम्मत के आगे जहरीले सांप से घुटने टेक दिए। दोनों के बीच हुई आंखों ही आंखों की लड़ाई में बिल्ली से सांप की हालत खराब कर दी।

सोशल मीडिया पर एक बिल्ली और सांप की लड़ाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग बिल्ली की हिम्मत देखकर हैरान हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप सड़क के बीचों-बीच फन लगाए बैठा है, तभी बिल्ली वहां पहुंचती है। सांप को देखकर बिल्ली रुक जाती है। सांप पहले अपने फन को उठाकर उसे डराने की कोशिश करता है, लेकिन बिल्ली की हिम्मत के आगे ढ़ेर हो जाता है। सांप लगातार बिल्ली के सामने फुफकारता रहा, लेकिन बिल्ली अपने जगह से टस से मस नहीं हुई। सांप अपने फन को और ऊपर कर लेता है। इसके बाद भी बिल्ली नहीं घबराती है। वह अपनी जगह पर डंटी रहती है और आखिर में बिल्ली सांप को उठाकर भाग जाती है।जब लोगों की नजर सांप और बिल्ली की भिड़ंत पर पड़ी तो उन्होंने उनकी इस लड़ाई का वीडियो बना लिया। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+